महाराष्ट्र के पुणे में शनिवार (16 अप्रैल) को हनुमान जयंती के अवसर पर हनुमान चालीसा पाठ और महा आरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें शामिल होने के लिए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे पुणे पहुंचे. इस हनुमान चालीसा पाठ और महा आरती कार्यक्रम का आयोजन महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के सदस्यों की ओर से किया गया.

हनुमान जयंती के खास मौके पर मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे को पुणे में हनुमान चालीसा का पाठ करते देखा गया. इससे पहले मनसे की ओर से शहर में पोस्टर लगाकर महा आरती कार्यक्रम कार्यक्रम में राज ठाकरे द्वारा हनुमान चालिसा का पाठ करने की बात कही गई थी. इस खास पोस्टर में मनसे ने राज ठाकरे को हिंदू जननायक का दर्जा दिया था.

राज ठाकरे ने दी थी चेतावनी

पुणे शहर के मारुति चौक पर हनुमान जयंती के अवसर पर हनुमान चालीसा पाठ और महा आरती कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है. जिसमें भारी तादात में मनसे के कार्यकर्ता, नेता और अध्यक्ष राज ठाकरे मौजूद हैं. बता दें कि हाल ही में राज ठाकरे ने बड़ा विवादित बयान देते हुए महाराष्ट्र समेत पूरे देश में मस्जिदों के बाहर लाउडस्पीकरों को 3 मई तक उन्हें हटाने की मांग की थी. राज ठाकरे ने अपने विवादित बयान में मस्जिदों के बाहर लाउडस्पीकरों के खिलाफ स्टैंड लेते हुए राज्य सरकार और पुलिस को चेतावनी दी थी. उन्होंने अपने बयान में कहा था कि अगर राज्य सरकार और पुलिस मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने में नाकाम रहती है तो उनकी पार्टी मस्जिदों के सामने हनुमान चालिसा का पाठ कराएगी.

इसे भी पढ़ेंः
’हेट स्पीच’ के मामलों पर भड़का विपक्ष, सोनिया गांधी, शरद पवार और ममता बनर्जी का जॉइंट स्टेटमेंट, कही ये बड़ी बात

J&K: अनंतनाग जिले के कोकरनाग में आतंकवादियों से मुठभेड़ जारी, सुरक्षाबलों ने दो से तीन आतंकियों को घेरा

About the Author
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’