UP Corona Cases: कोरोनावायरस ने एक बार फिर से पैर पसारना शुरू कर दिया है. ऐसे में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने टीम 9 की बैठक की. इस बैठक में उन्होंने NCR के लेकर निर्देश जारी किया है. सीएम ने देश के कईं राज्यों में कोरोन के बढ़ते मामलों को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं.

इसके अलावा बैठक में एनसीआर के जिलों को अलर्ट मोड पर रखने का निर्देश भी दिया गया है. बता दें कि पिछले 24 घंटे में नोएडा में 70 और गाजियाबाद में 11 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं. सीएम ने नोएडा और गाजियाबाद के डीएम सीएमओ से संवाद कर कोरोना केसेज के संक्रमण को रोकने के लिए मरीजों के सैंपल जिनोम सीक्वेंसिंग कराने के निर्देश जारी हैं.

देश में पिछले 24 घंटे में 975 नए मामले

बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के एक हजार से कम नए मामले दर्ज किए गए हैं. रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में 975 नए कोविड -19 मामले दर्ज किए गए हैं. नए आंकड़ों के साथ ही देश में अबतक कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,30,40,947 हो गई है.

चार लोगों की मौत

वहीं इस संक्रमण के कारण चार लोगों की मौत हुई है. नए मरने वालों के साथ ही मृतक संख्या बढ़कर 5,21,747 हो गई है. रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान में 11,366 एक्टिव मामले हैं और कुल संक्रमणों का 0.03 प्रतिशत हैं. वहीं इस बीमारी से रिकवर करने वाले का दर 98.76 प्रतिशत है और शुक्रवार को 796 लोग ठीक भी हुए.

ये भी पढ़ें:

UP पहुंचा महाराष्ट्र के लाउडस्पीकर विवाद का शोर, अलीगढ़-कासगंज में लाउडस्पीकर से किया गया हनुमान चालीसा का पाठ

Khargone Violence: कर्फ्यू से ठप पड़े खरगोन में अब अफवाहों का जोर, रात के वक्त पुलिस और पैरामिलिट्री को बढ़ानी पड़ी गश्त

About the Author
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’