उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक बड़ा फैसला किया है. दरअसल यूपी में अब बिना अनुमति के कोई भी जुलूस और धार्मिक यात्रा निकालने पर रोक लगा दी गई है. अब आयोजकों को पहले इसके लिए परमीशन लेनी होगी. साथ ही आयोजकों को जुलूस के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने के संबंध में एक एफिडेविट भी देना होगा. सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं. अगर कोई भी नियमों का उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ ठोस कार्रवाई की बात भी कही गई है.

पारंपरिक जुलूस को ही दें अनुमति

सीएम ने इस आदेश को जारी करते हुए अफसरों को ये निर्देश भी दिए हैं कि धार्मिक जुलूस की अनुमति उन्हीं आयोजनों को दिए जाएं जो पारंपरिक हों. नए आयोजनों को अभी अनवाश्यक रूप से अनुमति न दी जाए. नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. सीएम ऑफिस की तरफ से ट्विटर पर इस आदेश की एक कॉपी भी जारी की गई है.

कोई शोभायात्रा/धार्मिक जुलूस बिना विधिवत अनुमति के न निकाली जाए। अनुमति से पूर्व आयोजक से शांति-सौहार्द कायम रखने के संबंध में शपथ पत्र लिया जाए।
अनुमति केवल उन्हीं धार्मिक जुलूसों को दिया जाए, जो पारंपरिक हों, नए आयोजनों को अनावश्यक अनुमति न दी जाए:#UPCM श्री @myogiadityanath जी
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) April 18, 2022

क्यों लेना पड़ा ये फैसला

दरअसल पिछले कुछ दिनों में राम नवमी से लेकर नवरात्र तक अलग-अलग राज्यों में धार्मिक जुलूस के दौरान हिंदू और मुस्लिम में हिंसा के मामले सामने आए हैं. हालांकि उत्तर प्रदेश में अभी तक ऐसी स्थिति बनी नहीं है, लेकिन राज्य सरकार ने एहतियातन ये कदम उठाया है.

महाराष्ट्र सरकार ने भी लिया है अहम फैसला

महाराष्ट्र सरकार ने भी प्रदेश में शांति बनाए रखने के लिए सोमवार को एक बड़ा फैसला लिया था. इसके तहत अब धार्मिक स्थलों (मंदिर, मस्जिद) पर लाउडस्पीकर लगाने से पहले राज्य सरकार से इसकी अनुमति लेना अनिवार्य़ कर दिया है. जो बिना अनुमति इसे बजाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें

अर्द्धसैनिक बलों में ‘सैकंड-इन-कमांड’ होंगे ‘अतिरिक्त कमांडेंट’, पद का नाम बदलने पर विचार कर रहा गृह मंत्रालय

PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने सोनिया गांधी से की मुलाकात, राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज

Author Profile
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
Breaking NewsMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’