Haj Yatra 2022: हज यात्रा पर जाने वालों के लिए अब ऑनलाइन आवेदन के लिए महज तीन दिन का ही वक्त रह गया है. हज यात्रा 2022 के लिए पात्र व्यक्ति 22 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. हज यात्रा को लेकर बार-बार गाइडलाइन जारी की जा रही है. सोमवार को भी सेंट्रल हज कमेटी की ओर से एक नई गाइडलाइन जारी की गई है. इस गाइडलाइन के मुताबिक वैसे लोग जिनकी उम्र 10 जुलाई 2022 को 65 साल या इससे कम है, वो हज पर जाने के लिए ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं. इसका मतलब ये हुआ कि जिनकी डेट ऑफ बर्थ 10 जुलाई 1957 या उसके बाद की है वे इस साल हज पर जाने के लिए पात्र होंगे.

हज यात्रा ऑनलाइन आवेदन के लिए 3 दिन ही बाकी

बिहार स्टेट हज कमेटी के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी राशिद हुसैन ने जानकारी देते हुए बताया कि हज के लिए आवेदन करने के इच्छुक व्यक्ति के पास 22 अप्रैल 2022 तक जारी और 31 दिसंबर 2022 तक वैध इंटरनेशनल पासपोर्ट का होना जरुरी है. उन्होंने ये भी बताया कि उम्र सीमा ने करीब 70 दिन का इजाफा किए जाने पर बिहार के 20-25 और व्यक्ति हज की यात्रा पर जा सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन के बाद हार्ड कॉपी और जरुरी दस्तावेज स्टेट हज कमेटी पटना के दफ्तर में जमा कराना जरुरी है.

यात्रा के लिए कोविड-19 वैक्सीन की डोज जरुरी

हज यात्रा पर जाने के लिए मन बना रहे लोग ऑनलाइन आवेदन हज कमेटी ऑफ इंडिया की बेवसाइट hajcommittee.gov.in पर या हज कमेटी ऑफ इंडिया के मोबाइल ऐप एचसीओआई पर कर सकते है. नये सर्कुलर के मुताबिक सउदी अरब से मान्यता प्राप्त कोविड वैक्सीन की जरुरी डोज और यात्रा के 72 घंटे पहले कोविड पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट उपलब्ध कराना जरुरी होगा.

हेल्पलाइन नंबर

हज यात्रा को लेकर विशेष जानकारी दूरभाष -0612-2203315 पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा इन हेल्पलाइन नंबरों पर भी संपर्क किया जा सकता है.

दूरभाष -0612-2203315

मोबाइल नंबर-8271463343, 9693638579, 9308102375, 7070810696, 7488279439

ये भी पढ़ें:

भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने फिर उगला जहर, हिंसा को लेकर कही ये बात

जहांगीरपुरी हिंसा पर वाम दलों ने जारी की अपनी अलग रिपोर्ट, साजिश के लिए पुलिस को भी बताया जिम्मेदार

Author Profile
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
Breaking NewsMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’