ABP News C Voter Survey 2022: यूपी विधानसभा चुनावों की तारीखों के एलान के बाद चुनावों की उल्टी गिनती शुरू होते ही मुकाबला बेहद कड़ा हो चुका है. समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव जहां सियासी समीकरण बनाने में जुटे हैं, वहीं बीजेपी चुनावों को लेकर कड़े मंथन के साथ नई रणनीति की प्लानिंग में जुटी है. ऐसे में एक बार फिर यूपी की सियासी फाइट के बीच अहम सवाल उठने लगा है. यूपी के सियासी दंगल में आखिर किस पार्टी के सारे समीकरण फिट बैठेंगे और वो सत्ता हासिल करेगी.

एबीपी न्यूज सी वोटर की टीम एक बार फिर इस अहम सवाल को लेकर जनता के बीच पहुंची और उनके दिल की बात जानने की कोशिश की. सर्वे में पब्लिक से ये जानने की कोशिश की गई कि आखिर वो यूपी में किसे जिताना चाहते हैं. सर्वे के आंकड़े चौंकाने वाले हैं.

इस बार के सर्वे में 50 फीसदी जनता को लगता है कि यूपी में बीजेपी को सत्ता हासिल होगी. वहीं 28 फीसदी जनता को लगता है समाजवादी पार्टी इस बार यूपी में जीत हासिल करेगी. 9 फीसदी लोगों को लगता है कि बहुजन समाज पार्टी यूपी में सरकार बनाएगी. वहीं 6 फीसदी को कांग्रेस के जीत हासिल करने की उम्मीद है. इसके अलावा 2 फीसदी को लगता है कि कोई और राज्य में सरकार बनाएगा. वहीं 2 फीसदी लोगों को राज्य में त्रिशंकु विधानसभा के आसार नजर आ रहे हैं. 3 फीसदी जनता ने पता नहीं में जवाब दिया है.

क्या लगता है यूपी में कौन जीतेगा ?

13JAN

बीजेपी 50

एसपी- 28

बीएसपी 9

कांग्रेस 6

अन्य 2

त्रिशंकु 2

पता नहीं 3

एबीपी न्यूज सी वोटर के सर्वे में लगातार बदलाव हुआ है. हर बार का सर्वे बीजेपी के लिए खुशखबरी लेकर आया है. 23 दिसंबर से लेकर 13 जनवरी के सर्वे में बीजेपी का ग्राफ हर बार बढ़ा है, वहीं सपा को सर्वे में झटका लगा है. 23 दिसंबर के सर्वे में जहां 31 फीसदी जनता को लगता था कि सपा की जीत होगी उसका आंकड़ा घटकर अब 28 फीसदी रह गया है. वहीं बीजेपी के लिए आंकड़ा 23 दिसंबर के 48 फीसदी से बढ़कर 50 फीसदी तक पहुंच गया है.

क्या लगता है यूपी में कौन जीतेगा ?

23DEC- 29DEC – 06JAN 13JAN

बीजेपी 48 49 49 50

एसपी- 31 30 30 28

बीएसपी 7 8 7 9

कांग्रेस 6 6 7 6

अन्य 2 2 2 2

त्रिशंकु 3 2 2 2

पता नहीं 3 3 3 3

सर्वे में यूपी के सीएम योगी के कामकाज को लेकर भी सवाल पूछा गया. जनता की रिपोर्ट में योगी का कामकाज बेहतर है. 44 फीसदी जनता ने योगी के कामकाज को बेहतर बताया है. वहीं 20 फीसदी जनता ने कामकाज को औसत, 36 फीसदी ने खराब कहा है.

यूपी में सीएम योगी का कामकाज कैसा ?

21DEC 28 DEC 4JAN 13 JAN

अच्छा 42% 43% 43% 44%

औसत 20% 20% 20% 20%

खराब 38% 37% 37% 36%

About the Author
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’