Afghanistan Crisis: अफगानिस्तान संकट पर सभी दलों की बैठक खत्म हो गई है. इस बैठक के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि हमने सभी राजनीतिक दलों के फ्लोर लीडर्स को आज अफगानिस्तान की स्थिति से अवगत कराया. हमारा ध्यान निकासी पर है और सरकार लोगों को निकालने के लिए सब कुछ कर रही है. सभी दलों के विचार समान हैं, हमने मुद्दे पर राष्ट्रीय एकता की भावना से बात की.

विदेश मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन ‘देवी शक्ति’ के तहत हमने 6 फ्लाइट्स का संचालन किया. हम अधिकांश भारतीयों को वापस लाए हैं. लेकिन सभी को वापस नहीं ला पाए क्योंकि कुछ लोग उड़ान के दिन नहीं पहुंच सके. हम निश्चित रूप से कोशिश करेंगे और सभी को बाहर लाएंगे. हमने कुछ अफ़ग़ान नागरिकों को भी निकाला है.

एस जयशंकर ने कहा कि सरकार जल्द से जल्द पूर्ण निकासी सुनिश्चित करने के लिए बहुत दृढ़ता से प्रतिबद्ध है. साथ ही हम अंतरराष्ट्रीय फैसलों के संदर्भ को भी देख रहे हैं और वहां पर जो सभाएं होती है, हमारी भूमिका को मान्यता दी जाती है. आने वाले दिनों में और भी कई बैठकें होंगी.

About the Author
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’