Afghanistan News: टोलो न्यूज़ के पत्रकार ने अपनी मौत का किया खंडन, कहा- तालिबानी आतंकियों ने पीटा, सामान भी छीना

<p>Afghanistan News: अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे को बाद से पत्रकारों को निशाना बनाया जा रहा है. यहां टोलो न्यूज़ के एक पत्रकार को तालिबानी आतंकियों ने खूब पीटा और कैमरों समेत उनका सामान भी छीन लिया. इससे पहले टोलो न्यूज़ के पत्रकार जियार याद की मौत की खबर आई थी, लेकिन खुद जियार याद ने ट्वीट करके अपनी मौत की खबरों का खंडन किया है.&nbsp;</p> <p>जियार याद ने ट्वीट करके कहा है, &lsquo;&rsquo;मुझे काबुल शहर में रिपोर्टिंग के दौरान तालिबानियों ने मारा पीटा, मेरा कैमरा, कई उपकरण और मेरा मोबाइल जब्त कर लिया गया. कुछ लोगों ने मेरी मौत की खबर फैला दी. ये सच है कि तालिबानी मुझे बंदूक की नोक पर कहीं ले गए और मारा. मेरे साथ अचानक ऐसा क्यों किया गया, तालिबानी नेताओँ के साथ ये मुद्दा उठाया गया है. हालांकि हमला करने वालों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है. ये अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला है.&rsquo;&rsquo;</p> <p>[tw]https://twitter.com/ziaryaad/status/1430769985702535170[/tw]</p>

About the Author

Team My Nation News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *