Atul Agrawal editor in chief of hindi khabar news channel robbed in Greater Noida West

Atul Agrawal (एडिटर-इन-चीफ) के साथ ग्रेटर नोएडा वेस्ट में हुई लूटपाट, पत्रकार होने की वजह से बची जान

  • अतुल अग्रवाल (Atul Agrawal) देश के जाने माने पत्रकार व मौजूदा समय में हिंदी खबर न्यूज़ चैनल के एडिटर इन चीफ हैं
  • अतुल अग्रवाल (Atul Agrawal) के साथ हुई इस घटना के बाद एक बार फिर से ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं
  • पिछले वर्ष ऐसी ही एक लूट की घटना में गुरुग्राम से अपने निवास गौर सिटी लौट रहे गौरव चंदेल की ह्त्या कर दी गयी थी

[avatar user=”Shraddha Srivastava” size=”thumbnail” align=”left”]By Shraddha Srivastava[/avatar]

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में शनिवार देर रात हिंदी खबर न्यूज चैनल के एडिटर इन चीफ अतुल अग्रवाल (Atul Agrawal) से पांच बाइक सवार बदमाशों ने लूटपाट की। बदमाशों ने पिस्टल के बल पर वारदात को अंजाम दिया और गोली मारने की धमकी भी दी। अतुल अग्रवाल (Atul Agrawal) ने बदमाशों को बताया कि वह पीआईबी पत्रकार हैं और उन्होंने छोटे बेटे की भी दुहाई दी, तब जाकर बदमाशों ने उन्हें छोड़ा। उन्होंने इस मामले की सूचना और शिकायत पुलिस को नहीं दी है। हालांकि, पूरे घटनाक्रम को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

मूलरूप से बांदा निवासी अतुल (Atul Agrawal) ने फेसबुक पर पोस्ट किया है कि शनिवार रात लगभग 1.00 बजे वह कार में सवार होकर नोएडा एक्सटेंशन से गुजर रहे थे। जैसे ही वह नोएडा की ओर से राइज पुलिस चौकी के 300 मीटर करीब पहुंचे उनका म्यूजिक सिस्टम बंद हो गया।  वह कार रोककर पेन ड्राइव आदि चेक करने लगे तभी दो बाइक पर सवार पांच बदमाश वहां पहुंचे और कार का गेट खोलने का इशारा किया, लेकिन उन्होंने गेट नहीं खोला। एक बदमाश ने पिस्टल निकालकर गोली मारने की धमकी देते हुए कार से बाहर आने को कहा तो वे बाहर निकल गए। इसके बाद बदमाशों ने अभद्र भाषा का प्रयोग कर लूटपाट शुरू कर दी। बदमाशों ने जेब में रखे लगभग छह हजार रुपये लूट लिए। एटीएम से भी रुपये निकालने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने कार्ड नहीं होने की बात कही।

बदमाशों ने अतुल अग्रवाल (Atul Agrawal) का मोबाइल भी छीन लिया लेकिन अतुल ने जब उन बदमाशों को कहा कि इस डिवाइस पर सर्विलांस के द्वारा पकड़े जा सकते हैं, तो बदमाशों ने मोबाइल कार में वापस फेंक दिया। एक बदमाश ने अतुल को गोली मारने की धमकी भी दी, जिस पर अतुल ने अपने मासूम बेटे की दुहाई दी। बदमाश केवल नकदी लूटने के बाद धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें: देर रात स्वीमिंग पूल में चल रही थी शराब पार्टी; 15 लड़कियों समेत 61 लोग गिरफ्तार; देखें वीडियो

गौरतलब है कि ऐसी ही एक घटना विगत वर्ष ग्रेटर नोएडा वेस्ट में हुई थी जिसमे गौरव चंदेल नाम के व्यक्ति की हत्या कर दी गयी थी। दरअसल गुरुग्राम स्थित एक कंपनी से लौट रहे सेल्स मैनेजर गौरव चंदेल की बदमाशों ने कार लूट के लिए हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हुए थे। सोशल मीडिया पर लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया था। इसके बाद ही जिले में पुलिस कमिश्नरेट की नींव रखी गई थी। लेकिन अतुल अग्रवाल (Atul Agrawal) के साथ हुई घटना के बाद एक बार फिर से ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

डीसीपी सेंट्रल जोन हरीश चंदर ने बताया कि फिलहाल इस संबंध में कोई सूचना या लिखित शिकायत पुलिस को नहीं दी गई है। सोशल मीडिया से मामले की जानकारी हुई है। पोस्ट में लिखा गया स्थान और पड़ताल में पता चला है कि घटनास्थल थाना सेक्टर-49 का है।

Author Profile

Shraddha Srivastava

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *