[avatar user=”Mayank Shukla” size=”thumbnail” align=”left”]By Mayank Shukla[/avatar]
पांच अगस्त को होने वाले राम मंदिर (Ayodhya RamMandir) भूमि पूजन कार्यक्रम के लिए अयोध्या को बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया जा रहा है। रोशनी से जगमगा रही रामनगरी में जगह-जगह भगवान राम के जीवन से जुड़ी हुई कलाकृतियां और पेंटिंग नगर की खूबसूरती में चार चांद लगा रही हैं। राम जन्मभूमि मंदिर के शिलान्यास (Ayodhya RamMandir) समारोह से पहले देशभर में जश्न का माहौल है। जगह-जगह दीप जलाए जा रहे हैं। सरयू तट पर भी दीप जलाए गए हैं। सम्पूर्ण राम नगरी दीपों से जगमगा रही है। हनुमान गढ़ी के रास्ते को फूलों से सजाया गया है। कल राममंदिर (Ayodhya RamMandir) के भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे।
शिलान्यास समारोह से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास के बाहर ‘दीपोत्सव’ पर सजावट की गई। सीएम योगी ने इस मौके पर मोमबत्ती भी जलाई।
सगुन होहिं सुंदर सकल मन प्रसन्न सब केर।
प्रभु आगवन जनाव जनु नगर रम्य चहुँ फेर।।सकल आस्था के प्रतिमान रघुनंदन प्रभु श्री राम के मंदिर निर्माण हेतु आधारशिला रखे जाने की पूर्व संध्या पर आज संपूर्ण भारतवर्ष आह्लादित है।
यह दीपक श्री राम भक्तों के उल्लास से जगमग हैं।
जय श्री राम! pic.twitter.com/ZSIqb84bZI
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 4, 2020
सीएम योगी आदित्यनाथ जब अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की तैयारियों का जायजा लेने अयोध्या पहुंचे थे, तो उन्होंने वहां साधु-संतों के साथ आम लोगों से चार और पांच अगस्त को दीपोत्सव मानाने की अपील की थी। सीएम योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास को बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया भी गया है।
सीएम योगी के अलावा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने सरयू घाट पर दीपदान किया तो वहीं डॉ दिनेश शर्मा ने अपने परिवार संग दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना की। इसके अलावा भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी अपने घर पर ही दीये जलाये।
जय अयोध्या धाम की l
जय बोलो श्री राम की llअवधपुरी मम पुरी सुहावनि,
दक्षिण दिश बह सरयू पावनी'
मां सरयू के पावन जल का आचमन करने के पश्चात दीपदान कर "सर्व कार्य सिद्धार्थम" की कामना की l pic.twitter.com/zARU83Y7tb— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) August 4, 2020
श्री राम जन्म भूमि मंदिर का भूमि पूजन एवं कार्यारंभ की पूर्व संध्या पर आज अपने निज आवास पर दीप प्रज्वलन कथा पूजा अर्चना किया कल हम सभी लोग रात में अपने घरों पर पुनः दीप प्रज्वलन करेंगे pic.twitter.com/7Y50TY0MOC
— Dr Dinesh Sharma BJP (@drdineshbjp) August 4, 2020
आओ मिल के दिया जलाए
श्री राम जी का ध्यान लगाए#जय_श्रीराम pic.twitter.com/bCNKKckd6U— Sambit Patra (@sambitswaraj) August 4, 2020
हनुमानगढ़ी के मुख्य पुजारी महंत राजू दास ने बताया कि रामलला के दर्शन से पहले पीएम मोदी जी हनुमानगढ़ी में आकर हनुमान जी के दर्शन करेंगे, जहां पर वे हनुमान जी से देश में चल रहे कोरोना काल को खत्म करने की गुजारिश करेंगे व देश के सभी लोग सुरक्षित रहें, ऐसी याचना कर राम मंदिर में प्रवेश करेंगे. वे यहां पर 7 मिनट का समय देंगे। इन 7 मिनटों में से 3 मिनट तक वैदिक मंत्रों का पाठ किया जाएगा।
हमारा लेटेस्ट ई-न्यूज़पेपर ऑनलाइन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
जानकारी अनुसार पीएम मोदी सुबह लगभग 11 बजे पहुचेंगे और लगभग 3 घंटे रुकेंगे वे अयोध्या से करीब 2 बजे रवाना हो जाएंगे। क्योंकि पीएम मोदी का दौरा है ऐसे में पूरी अयोध्या को आज रात से सील कर दिया जाएगा। वहीं कोरोना के चलते हनुमानगढ़ी और रामजन्मभूमि के सभी इलाकों को अच्छे से सैनिटाइज किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: रेलवे ने जारी किया अयोध्या रेलवे स्टेशन का नया लुक, भव्य मंदिर मॉडल जैसा बनेगा स्टेशन
About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया






