BJP करोना वाइरस से पीड़ितो को राहत देने के बजाय विहार में चुनावी रैली कर करोड़ों खर्च कर लोगो को गुमराह करने का काम कर रही है – अखिलेश यादव
संवाददाता: देवेंद्र ठाकुर / शिवा ठाकुर
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव ने आज सोशल मीडिया के माध्यम से BJP पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड में बुरी तरह चुनाव हार चुकी BJP बिहार में भी जनता का विरोधी रुख़ समझ रही है, इसीलिए वो डेढ़ सौ करोड़ रुपए की ‘वर्चुअल रैली’ करके अपने धन-बल का प्रदर्शन कर विपक्ष का मनोबल तोड़ना चाहती है। बिहार में BJP का तथाकथित गठबंधन गुटबाज़ी और परस्पर अविश्वास का त्रिकोण बन गया है।
यह भी पढ़ें: DGP ने नई गाइडलाइन के अनुसार जिला अदालतों की सुरक्षा के निर्देश दिए
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि BJP करोना वाइरस से पीड़ितो को राहत देने के बजाय विहार में चुनावी रैली कर करोड़ों खर्च कर लोगो को गुमराह करने का काम कर रही है यही पैसे प्रवासी मजदूरों को लाने में खर्च कर देती तो लोगो को दिक्कत नहीं होती और बहुत से लोग जो पैदल ही घर वापसी में अपनी जान खो चुके है वो बच जाते, कोई भूखों नहीं मरता।देश अभी करोना वाइरस से जूझ रहा है BJP को चुनाव दिखाई दे रहा है।
BJP को लोगो ने अब समझ जान लिया है जनता के बीच जाने से कतरा रही BJP अब डिजिटल एलईडी का सहारा लेकर लोगो को गुमराह कर रही हैं। केंद्र की सरकार को छ वर्ष होने की है यदि नियत साफ होती तो बिहार की तकदीर तस्वीर बदल गया होती। आज देश जिस संकट से गुजर रहा हैै वहा राजनीतिक चुनावी रैली पर करोड़ों खर्च कर विपछ के।मनोबल को रौंदने का काम किया जा रहा है लेकिन विहार की जनता बहुत समझदार है अब इनके झासे में नहीं आने वाली।विहार की जनता भाजपा के करनी कथनी में कितना फर्क है जान चुकी है।
About the Author
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’



