Complete Solution Day DM instructs to concerned officers for being time bound on public grievances received

सम्पूर्ण समाधान दिवस (Complete Solution Day) में प्राप्त जन शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से करें संबंधित अधिकारी – जिलाधिकारी

सम्पूर्ण समाधान दिवस (Complete Solution Day) में प्राप्त जन शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से करें संबंधित अधिकारी – जिलाधिकारी

[avatar user=”Anand Madhav” size=”thumbnail” align=”left”]By Anand Madhav[/avatar]

सुलतानपुर। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जुलाई के तृतीय शनिवार को तहसील लम्भुआ में आयोजित जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस (Complete Solution Day) में प्राप्त जन शिकायतों का निस्तारण संबंधित अधिकारियों को जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने समयबद्ध तरीके से करने का निर्देश दिया है।

कोविड-19 के प्रोटोकाल के अनुरूप टोकेन सिस्टम का प्रयोग कर एक-एक फरियादियों की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका निस्तारण मौके पर उपस्थित सम्बन्धित अधिकारियों से किये जाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस (Complete Solution Day) में आने वाली जन शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के साथ समयबद्ध ढंग व गुणवत्तापूर्ण करते हुए तत्सम्बन्धी रिपोर्ट उप जिलाधिकारी को भिजवाना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी द्वारा भूमि विवाद, पुलिस आदि के प्रकरण पर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मौके पर निरीक्षण कर विवाद का निपटारा कराना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी अपने-अपने विभाग के प्रार्थना पत्र का निस्तारण समयबद्ध ढंग से करना सुनिश्चत करें।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुलतानपुर के लाभार्थियों को ऋण और विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में फ्री टूल किट दिए

जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस लम्भुआ में डीएम के समक्ष कुल 97 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें सर्वाधिक राजस्व 37, पुलिस 34, विकास 10, विद्युत 02, पूर्ति विभाग 01, सिंचाई 01, चकन्दी 01, तथा अन्य विभागों के 05 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें जिलाधिकारी द्वारा मौके पर 06 प्रार्थना पत्रों का सम्बन्धित अधिकारियों से निस्तारण कराया गया। शेष प्रार्थना पत्रों/शिकायतों को निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को प्रेषण करने का निर्देश डीएम द्वारा उप जिलाधिकारी लम्भुआ को दिया गया। इसी प्रकार अन्य चारों तहसीलों में भी सम्पूर्ण समाधान दिवस (Complete Solution Day) के दौरान जन शिकायतों/समस्याओं को उपस्थित सम्बन्धित उप जिलाधिकारी द्वारा सुनकर उसका निस्तारण किये जाने का निर्देश सम्बन्धित तहसील स्तरीय अधिकारियों को दिये गये।

तहसील लम्भुआ में आयोजित जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस (Complete Solution Day) में पुलिस अधीक्षक डॉ० विपिन कुमार मिश्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 डी0के0 त्रिपाठी, डीएफओ आनन्देश्वर प्रसाद, जिला विकास अधिकारी डॉ० डी० आर० विश्वकर्मा, उप जिलाधिकारी लम्भुआ वन्दना पाण्डेय, पुलिस उपाधीक्षक लम्भुआ सतीश चन्द्र शुक्ला, जिला सूचना अधिकारी डाॅ0 धीरेन्द्र कुमार यादव, तहसीलदार लम्भुआ हरिश्चन्द्र सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, तहसील अन्तर्गत सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी तथा पुलिस विभाग के अन्य अधिकारीगण एवं फरियादीगण आदि उपस्थित रहे।

About the Author

Anand Madhav
Anand Madhav
मीडिया जगत में अपनी संतुलित और प्रभावशाली पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले आनंद माधव पिछले 8 वर्षों से सक्रिय रूप से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। अपने अनुभव के दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दों और समसामयिक घटनाओं पर गहराई और गंभीरता के साथ रिपोर्टिंग की है।
समाचारों की बारीक समझ और तथ्यों पर आधारित विश्लेषण उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट तक, आनंद माधव ने हर भूमिका में पेशेवर प्रतिबद्धता और दक्षता का परिचय दिया है।
वर्तमान में वे My Nation News में उप संपादक के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे संपादकीय प्रक्रियाओं का समन्वय करते हुए खबरों की गुणवत्ता, विश्वसनीयता और प्रभावी प्रस्तुति सुनिश्चित करते हैं।
राजनीतिक कवरेज, विशेष रिपोर्ट्स, न्यूज़ एनालिसिस और कंटेंट एडिटिंग में उनकी मजबूत पकड़ है। जिम्मेदार, निष्पक्ष और स्पष्ट पत्रकारिता के माध्यम से आनंद माधव ने मीडिया क्षेत्र में अपनी एक सुदृढ़ और भरोसेमंद पहचान बनाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *