Corona Third Wave: राजस्थान के डूंगरपुर जिले में कोरोनावायरस की तीसरी लहर के संकेत मिलने लगे हैं। पिछले 10 दिनों के अंदर18 साल से कम उम्र वालों में 300 से अधिक मामले सामने आये हैं
[avatar user=”Shraddha Srivastava” size=”thumbnail” align=”left”]By Shraddha Srivastava[/avatar]
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस की रफ़्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। बीते दो महीने में कोरोनावायरस के चलते जाने कितने लोगों ने अपनी जान गवां दी। कोरोनावायरस के चलते हर कोई खौफ के साए में जीने को मजबूर है।
देशभर में कोरोनावायरस की तीसरी लहर (Corona Third Wave) को लेकर कोहराम मचा हुआ है। पहले से ही आशंका जताई जा रही है कि कोरोनावायरस की तीसरी लहर (Corona Third Wave) सबसे अधिक बच्चों को प्रभावित करेगी। एक तरफ जहां अभी इसकी दूसरी लहर पर काबू नहीं पाया जा सका है, वहीं इसकी तीसरी लहर के संकेत भी मिलने लगे हैं। राजस्थान के डूंगरपुर जिले में पिछले 10 दिनों के अंदर 300 से भी अधिक संक्रमण के ऐसे मामले सामने आये हैं जिनमे मरीजों की उम्र 18 साल से कम है। ऐसी स्थिति में प्रतिदिन संक्रमित मामलों की संख्या बढ़ने से कोरोनावायरस की तीसरी लहर के शुरू होने की चिंता सताने लगी है।
पिछले साल 2020 में पहली लहर के दौरान अधिकतर 50 साल से अधिक की उम्र वाले लोग और सीनियर सिटिजन संक्रमण का शिकार हुए थे। वहीं इस साल 2021 में आयी दूसरी लहर में 31 से 50 साल की उम्र के लोग सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं।
यह भी पढ़ें: Air India Employee Death Case: हादसे और हत्या के बीच उलझी गुत्थी में न्याय के लिए भटक रहे माँ-बाप
विशेषज्ञ व सरकार सभी पहले ही आगाह कर चुके हैं कि कोरोनावायरस की तीसरी लहर (Corona Third Wave) में बच्चे संक्रमण का शिकार बन सकते हैं। राजस्थान के डूंगरपूर जिले से पिछले 10 दिनों में सामने आए 315 मामले कोरोनावायरस की तीसरी लहर की तरफ ही इशारा कर रही है। तीसरी लहर को नजर में रखते हुए प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग तैयरियों में जुटा है। लेकिन इन तैयारियों को पूरी तरह से अमली-जामा पहनाने में अभी कम से कम एक महीने का समय लगेगा।
यह भी पढ़ें: कोरोना रिकवरी के बाद भी रहें सतर्क, कोरोना से अधिक खतरनाक हैं आफ्टर इफेक्ट
मौजूदा हालातों में बच्चो के लिए दवाएं उपलब्ध नहीं हैं। इसके अलावा अस्पतालों में वेंटिलेटर व अन्य संसाधन भी पर्याप्त मात्रा में नहीं हैं। ऐसे में बचाव के लिए सभी को बहुत ज्यादा सावधानियां बरतने की आवश्यकता है। हालांकि इस सम्बंध में डूंगरपुर सीएमएचओ डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि बच्चों में संक्रमण (Corona Third Wave) के जो मामले सामने आए हैं, उनमें गंभीर लक्षण नहीं हैं। जिसके चलते सभी को होम आइसोलेट कर उपचार किया जा रहा है। वहीं समय-समय पर मेडिकल टीम घरों तक जाकर स्वास्थ्य का फीडबैक ले रही है। बच्चों में कोरोनावायरस संक्रमण एक बड़ी समस्या है और इसका समाधान ये हो सकता है कि हम बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाएं। और इसके साथ ही बच्चों को ऐसी एक्सरसाइज कराएं, जिससे बच्चों पर कोरोना संक्रमण का ज्यादा असर न हो सके।
Author Profile
Latest entries
Breaking NewsApril 11, 2022Gaur City: श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट ग्रेटर नोएडा वेस्ट द्वारा रामनवमी पर Gaur City में निकाली गयी भव्य शोभायात्रा
Breaking NewsMarch 31, 2022UP Police में चार IPS अफसरों के तबादले
EntertainmentFebruary 11, 2022Raktanchal 2 Review: पूर्वांचल बाहुबलियों और प्रदेश की राजनीति के बदलते रंग की कहानी
Breaking NewsSeptember 13, 2021Bigg Boss OTT: करण जौहर ने पार की नेपोटिज़्म की हदें, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

