- सरकारी बैंकों से कोरोना के इलाज के लिए 25 हजार रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक का Covid Personal Loan दिया जायेगा
- कोरोना मरीजों को यह लोन सिर्फ 8.5 प्रतिशत पर की सालाना ब्याज दर पर मिलेगा, जिसकी समय सीमा 60 महीने की होगी
- इस लोन के लिए किसी सिक्योरिटी की आवश्यकता नहीं होगी व लोन में 3 महीनों का मोरेटोरियम भी शामिल है
- वेतनभोगी, गैरवेतन भोगी और पेंशनर कोविड-19 से इलाज के लिए 25,000 रुपये से लेकर 5 लाख तक का निजी लोन ले सकेंगे
[avatar user=”Isha Yadav” size=”thumbnail” align=”left”]By Isha Yadav[/avatar]
नई दिल्ली। Covid Personal Loan: कोरोना संकट के बीच लोगों की मदद के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने एक खास योजना का ऐलान किया है, जिसका सीधा फायदा कोरोना का इलाज करा रहे लोगों को मिलेगा। बैंक ने कोरोना के मरीजों को इलाज के लिये बेहद सस्ते दरों पर पर्सनल लोन का ऑफर दिया है। इस प्रोडक्ट को कवच पर्सनल लोन का नाम दिया गया है।
कोरोनावायरस संक्रमण के इलाज में आने वाले बड़े खर्च को लेकर सरकारी बैंकों ने एक ख़ास सुविधा शुरू की है। इन बैंकों ने कोरोना मरीजों को 5 लाख रुपए तक का कर्ज देने का फैसला किया है। अब सरकारी बैंकों से कोरोना के इलाज के लिए 5 लाख का Covid Personal Loan दिया जाएगा। खास बात यह होगी कि यह कर्ज बिना किसी सिक्योरिटी के मिलेगा, जिससे लोग अपना या परिवार में कोरोना पीड़िता का इलाज करवा सकें। बैंकों ने यह फैसला ऐसे समय लिया है जब कोरोना वायरस की दूसरी लहर देश में हर आय वर्ग के लोगों पर कहर बनकर टूटी है और तीसरी लहर के कयास लगाए जा रहे हैं।
बैंक ने जानकारी देते हुए कहा है कि वह कोरोना मरीजों को सिर्फ 8.5 प्रतिशत पर पर्सनल लोन ऑफर करेगा। इसके तहत 5 लाख रुपये तक का कर्ज दिया जायेगा। इस लोन (Covid Personal Loan) को ग्राहक 60 महीनों में वापस कर सकता है। इस ब्याज दर पर ये ऑफर सबसे सस्ता पर्सनल लोन (Covid Personal Loan) है। इस लोन को जो भी लेगा उसके साथ उसके परिवार को भी कवर मिलेगा। इस लोन पर किसी तरह की गारंटी नहीं लगेगी। इसमें तीन महीने का मोरेटोरियम भी शामिल है।
बैंकों की यह घोषणा तीन नए कर्ज कार्यक्रमों का हिस्सा है, जो वैक्सीन निर्माताओं, अस्पतालों, पैथोलॉजी लैब, ऑक्सीजन के निर्माताओं और आपूर्तिकर्ताओं, वेंटिलेटर, टीका खरीदने वालों और कोविड की दवाओं, लॉजिस्टिक्स फर्मों और इससे पीड़ित व्यक्तियों को नए कर्ज मदद देने के लिए हैं।
इंडियन बैंक एसोसिएशन और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मुताबिक वेतनभोगी, गैरवेतन भोगी और पेंशनर कोविड-19 से इलाज के लिए 25,000 रुपये से लेकर 5 लाख तक का निजी लोन ले सकेंगे। इस कर्ज को 5 साल के अंदर वापस करना होगा। इस कर्ज पर एसबीआई 8.5 प्रतिशत सालाना ब्याज लेगा। हालांकि दूसरे बैंकों ने अभी अपनी ब्याज दर की घोषणा नहीं की है।
About the Author

-
ईशा यादव पिछले 6 वर्षों से मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और अपनी जिम्मेदार व जमीनी रिपोर्टिंग के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत न्यूज़ रिपोर्टिंग से की और धीरे-धीरे राजनीतिक तथा सामाजिक विषयों की गंभीर कवरेज में अपनी अलग पहचान बनाई।
समसामयिक घटनाओं की सूक्ष्म समझ, तथ्यों की पड़ताल और स्पष्ट प्रस्तुति उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषताएँ हैं। फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और संतुलित दृष्टिकोण के साथ खबरों को सामने रखा।
वर्तमान में ईशा यादव My Nation News में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में वे राजनीतिक घटनाक्रम, सामाजिक सरोकारों और विशेष रिपोर्ट्स पर काम करते हुए विश्वसनीय और प्रभावशाली पत्रकारिता को आगे बढ़ा रही हैं।
लगातार सीखने की प्रवृत्ति और जनहित को प्राथमिकता देने के दृष्टिकोण के साथ ईशा यादव मीडिया जगत में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।
Latest entries
SliderFebruary 15, 2026IND-W vs AUS-W: इंडिया विमेन ने ऑस्ट्रेलिया विमेन को 21 रनों से हराया, अनुराधा रेड्डी रही जीत की हीरो
ENTERTAINMENTFebruary 21, 2022Elvis Presley: बायोपिक फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ होते ही हुई ऑस्कर जीतने की भविष्यवाणी
BUSINESSFebruary 2, 2022एक ऐसी दुनिया में जहां सब कुछ जुड़ा हुआ है, बीमा लोकप्रिय हो रहा है
BREAKING NEWSJanuary 12, 2022PM Modi की सुरक्षा में चूक एक साजिश- अनुजा कपूर






