नई दिल्ली: कोरोना जैसे जैसे रुप बदल रहा है, वैसे वैसे इसकी चुनौतियां भी बदल रही हैं. ताजा अपडेट वैक्सीन डोज में समय के अंतर को लेकर आया है. देश में पब्लिक हेल्थ की दो बड़े एक्सपर्ट एसोसिएशन ने सरकार से कोविशील्ड की दो डोज में अंतर को कम करने की सिफारिश की है. इंडियन पब्लिक हेल्थ एसोसिएशन और इंडियन एसोसिएशन ऑफ प्रिवेंटिव एंड सोशल मेडिसिन ने कोविशील्ड की डोज में 12 हफ्ते की बजाय 8 हफ्ते के अंतर करने के लिए केंद्र सरकार को लिखा है.

कोविशील्ड वैक्सीन की डोज में 84 से 112 दिनों का अंतर जरुरी किया गया

दो डोज के अंतराल को कम करने की सिफारिश में सबसे बड़ी दलील वायरस के नए म्यूटेंट में बदलना और नए स्ट्रेन का पैर पसारने की दी जा रही है. फिलहाल कोविशील्ड देश की वैक्सीनेशन ड्राइव में अव्वल पर है. जब देश में वैक्सीनेशन की शुरुआत हुई थी, तब की दो डोज में 28 से 42 दिनों का अंतर था, फिर दोनों डोज में 28 से 56 दिनों का अंतर रखा गया और अब कोविशील्ड वैक्सीन की डोज में 84 से 112 दिनों का अंतर जरुरी किया गया है.

सरकार ने तब कोविशील्ड की दोनों डो़ज में ज्यादा अंतर को वैक्सीन की प्रभावी क्षमता बढ़ाने के लिए जरुरी बताया था, लेकिन अब एक्सपर्ट एसोसिएशन कोरोना के नए नए वैरिएंट से बचाव के लिए गैप को कम करने की मांग कर रहे हैं.

साल के अंत तक पूरी आबादी को टीका लगाने का लक्ष्य

साल के अंत तक सरकार का लक्ष्य देश की पूरी आबादी को टीका लगाने का है. एक्सपर्ट का ये भी मानना है कि गैप करने से ज्यादा से ज्यादा आबादी को भी टीका लगेगा. वहीं सरकार खुद सिंतबर से अक्टूबर के बीच तीसरी लहर की आशंका भी जता चुकी है.

यह भी पढ़ें-

अफगानिस्तान पर आज सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, पीएम मोदी ने कहा- सभी दलों को जानकारी दे विदेश मंत्रालय

Kerala COVID 19 Cases: केरल में 3 महीने बाद आए कोरोना के 30 हजार से अधिक नए केस, 215 मरीजों की मौत

About the Author
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’