delhi-metro-ready-after-corona-lockdown

Delhi Metro : Lockdown के बाद कैसी होगी Delhi Metro, जानिये बदले हुए नियम

नई दिल्ली। देश में Corona Virus के चलते शुरू हुए Lockdown के खत्म होने के बाद Delhi Metro ने अपने संचालन की तैयारी आखिरकार पूरी कर ली है। यात्रियों और मेट्रोकर्मियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मुसाफिरों को Metro में सफर करने के दौरान बदले हुए नियम कानूनों का पालन करना होगा।

CISF द्वारा पेश किए गए प्रस्ताव के अनुसार, Lockdown के बाद Metro में सफर करने वाले यात्रियों को शारीरिक तलाशी के पहले अपने शरीर से किसी भी धातु की वस्तु को बाहर निकालना होगा और इसके अलावा यात्रियों को फेस मास्क पहनना अनिवार्य होगा। वहीं Arogya Setu Application का उपयोग पास के रूप में किया जाएगा।

प्रस्ताव के अनुसार, यदि किसी मुसाफिर में फ्लू जैसे कोई भी लक्षण दिखाई देते हैं तो उसे यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। बता दें कि CISF ने यात्रिओं और रेलकर्मियों की सुरक्षा के लिए गुरुवार को Business Continuity Plan प्रस्तुत किया था जिसमें इन सभी योजनाओं का उल्लेख किया गया है।

CISF की योजना के अनुसार, 160 से अधिक मेट्रो स्टेशनों पर 12 हजार से अधिक जवानों को तैनात किया जाएगा जो कि यात्रियों के Entrance से लेकर Exit तक की सभी गतिविधि पर नजर रखेंगे। वहीं प्रवेश द्वार पर CISF द्वारा यात्रियों को Sanitizer भी दिया जाएगा। थर्मल स्क्रीनिंग में सामान्य ताप वाले यात्रियों को ही Metro Station में प्रवेश करने दिया जाएगा जबकि जिस यात्री का तापमान ज्यादा आएगा उसे गेट से ही वापस कर दिया जाएगा।

CISF के महानिदेशक राजेश रंजन ने बताया कि इस योजना को यात्रियों CISF कर्मियों और DMRC के कर्मचारियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। एंट्री से पहले सभी यात्रियों को बेल्ट या धातु बने सभी सामान को बाहर निकालकर अपने बैग में रखना जरूरी होगा। इस बैग को स्कैनर मशीन की सहायता से जांचा जाएगा। वहीं जिन यात्रियों के पास बैग नहीं होगा उनके लिए ट्रे उपलब्ध कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में कल से खुलेंगी शराब की दुकानें

Metro Station Campus में यात्रियों को कतार के नियम का सख्ती से पालन करना होगा। सिक्योरिटी स्क्रीनिंग के स्थान से लाइन शुरू होने की दूरी 2 मीटर होगी वहीं यात्रियों के बीच में कम से कम 1 मीटर की दूरी बनाए रखना अनिवार्य होगा। सभी मेट्रो स्टेशनों पर CISF के दो कर्मी PPE सुरक्षा उपकरण को पहने रहेंगे।

Delhi Metro में प्रतिदिन लगभग 30 लाख के आसपास यात्री सफर करते हैं। इनके स्वास्थ्य और सुरक्षा की जिम्मेदारी CISF और मेट्रो प्रशासन की है। अगर Lockdown के बाद Corona को रोकने के लिए सुरक्षात्मक उपाय न किए गएं तो दिल्ली में यह महामारी फिर से पैर पसार सकती है।

About the Author

Team My Nation News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *