Do not ignore these 4 symptoms after getting the vaccine, may be signs of corona

Vaccine लगने के बाद न करें इन 4 लक्षणों को नज़रअंदाज़, हो सकते हैं कोरोना के संकेत

कोरोनावायरस के खिलाफ वैक्सीन (Vaccine) इम्युनिटी को स्ट्रॉन्ग करती है और शरीर में एंटीबॉडी बनाती है। हालांकि, वैक्सीन कोरोनावायरस के खिलाफ शत-प्रतिशत सुरक्षा की गारंटी नहीं है।

[avatar user=”Isha Yadav” size=”thumbnail” align=”left”]By Isha Yadav[/avatar]

कोरोनावायरस के खिलाफ वैक्सीन (Vaccine) इम्युनिटी को स्ट्रॉन्ग करती है और शरीर में एंटीबॉडी बनाती है। हालांकि, वैक्सीन कोरोनावायरस के खिलाफ शत-प्रतिशत सुरक्षा की गारंटी नहीं है। ये भी याद रखना चाहिए कि वैक्सीन (Vaccine) लगने के बाद भी संक्रमण की और लक्षण की गंभीरता हर व्यक्ति में अलग-अलग तरफ से दिखाई देती हैं।

वैक्सीन (Vaccine) के बाद कोरोनावायरस होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण:

1. सिरदर्द कोरोनावायरस का सबसे आम लक्षण है और डेल्टा स्ट्रेन से संक्रमित होने पर भी देखा गया है। माथे और कनपटी के आसपास दर्द, शरीर में सूजन का परिणाम हो सकता है, जिसके साथ मांसपेशियों और शरीर में दर्द भी हो सकता है।

2. ज़्यादातर डॉक्टर्स अब लोगों को चेतावनी दे रहे हैं कि वे सर्दी के लक्षणों को नज़रअंदाज़ न करें। जैसे ही नाक बहना, नाक से पानी आना या फिर नाक बंद होने के लक्षण सामने आएं तो तुरंत कोरोना टेस्ट कराएं।

यह भी पढ़ें: डेल्टा के बाद सामने आया कोरोना का कप्पा वैरिएंट, क्या हैं लक्षण और कितना घातक

3. काफी रिसर्च के बाद विशेषज्ञों की सलाह हैं कि जिन लोगों को वैक्सीन (Vaccine) लगाई गयी है, उन्हें छींकें आने पर सतर्क हो जाना चाहिए। खासतौर पर जिन लोगों को वैक्सीन (Vaccine) लगने के बाद कोविड संक्रमण होता है, लक्षण के तौर पर उन्हें छींके काफी आती हैं। हालांकि, छींके आना कोरोना संक्रमण का क्लासिक लक्षण नहीं है, लेकिन सर्वे में पाया गया है कि अगर आपको ज्यादा छींकें आ रही हैं तो कोरोनावायरस का टेस्ट जरूर करवा लेना चाहिए।

4. बुखार और खांसी कोरोना वायरस संक्रमण के प्राथमिक लक्षण हैं, लेकिन गले में खराश होने पर भी सतर्क रहना चाहिए। वैसे तो गले में खराश ज्यादत एलर्जी या मौसमी संक्रमण के रूप में होती है, लेकिन यह भी कोरोनावायरस संक्रमण का लक्षण हो भी सकता है। इसलिए अगर आपके गले में खराश, आवाज में भारीपन, सांस लेने में तकलीफ है या खाना निगलने में परेशानी है तो तुरंत कोरोना टेस्ट कराएं।

About the Author

Isha Yadav
Isha Yadav
ईशा यादव पिछले 6 वर्षों से मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और अपनी जिम्मेदार व जमीनी रिपोर्टिंग के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत न्यूज़ रिपोर्टिंग से की और धीरे-धीरे राजनीतिक तथा सामाजिक विषयों की गंभीर कवरेज में अपनी अलग पहचान बनाई।
समसामयिक घटनाओं की सूक्ष्म समझ, तथ्यों की पड़ताल और स्पष्ट प्रस्तुति उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषताएँ हैं। फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और संतुलित दृष्टिकोण के साथ खबरों को सामने रखा।
वर्तमान में ईशा यादव My Nation News में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में वे राजनीतिक घटनाक्रम, सामाजिक सरोकारों और विशेष रिपोर्ट्स पर काम करते हुए विश्वसनीय और प्रभावशाली पत्रकारिता को आगे बढ़ा रही हैं।
लगातार सीखने की प्रवृत्ति और जनहित को प्राथमिकता देने के दृष्टिकोण के साथ ईशा यादव मीडिया जगत में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *