DOMESTIC AIRLINES
- यात्रियों को अग्रिम सूचना न दिए जाने से हुई परेशानी
- स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा घरेलू यात्रा की नयी गाइडलाइन फॉलो करना अनिवार्य
संवाददाता: मयंक शुक्ला
Domestic Airlines Update:
नयी दिल्ली। एयरलाइंस और निजी कंपनियों की बड़ी लापारवाही सामने आने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट से खुलने वाली 80 फ्लाइट को रद्द कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि रद्द करने से पहले यात्रियों को इसके बारे में सूचना तक नहीं दी गयी जिससे एयरपोर्ट पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
एक रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली एयरपोर्ट से आज डोमेस्टिक फ्लाइट शुरू हो गयी लेकिन इसी बीच 80 फ्लाइट को कैंसिल कर दिया गया जिसके न तो अभी तक कारणों का खुलासा हुआ है और न ही इसके बारे में यात्रियों को कोई अग्रिम सूचना दी गयी।
यह भी पढ़ें: सांसद बृजभूषण शरण सिंह के साथ माईनेशन न्यूज़ टीम की बातचीत
गौरतलब है कि जब यात्री एयरपोर्ट पर पहुंच गये तब उन्हें एयरपोर्ट के स्टाफ ने बताया कि फ्लाइट कैंसिल हो चुकी है जिसके कारण एयरपोर्ट पर ही यात्री नाराज़ व परेशान दिखे हालांकि एयरलाइंस की इस लापारवाही पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
वहीं दूसरी तरफ एयरलाइंस कंपनियों पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी हुई। सुनवाई के बाद फैसला देते हुए कोर्ट ने कहा कि 10 दिन बाद कोई भी कंपनी मिडिल सीट को बुक नहीं करा पाएंगे हालांकि कोर्ट ने दस दिनों के लिए एयरलाइंस कंपनियों को जरूर राहत दी है।
यह भी पढ़ें: मुआवजे से लगेगा प्रवासी मजदूरों के साथ हो रहे हादसों पर विराम…?
लॉकडाउन के बीच आज से दो महीने बाद डोमेस्टिक फ्लाइट शुरू हो गयी है और इस दौरान देशभर से कुल 1050 फ्लाइटें ऑपरेट होंगी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने घरेलू यात्रा को लेकर नयी गाइडलाइन जारी की है जिसका पालन किये बिना किसी को भी यात्रा की अनुमति नहीं मिलेगी।
सभी यात्रियों के लिए मास्क पहनना व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा। सभी एयरपोर्टों पर इंट्री व एग्जिट प्वाइंट पर थर्मल स्क्रीनिंग होगी। हर यात्री को अपने मोबाइल पर अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना होगा। यात्रियों को 14 दिन के लिए सेल्फ ऑब्जरवेशन एडवाइस के साथ ही यात्रा की इजाजत मिलेगी। ये नियम एयरपोर्टों के साथ रेलवे स्टेशन व बस अड्डों पर पर भी लागू होंगे।
Follow us on Twitter @MNNewsLive to get all domestic airlines news
Author Profile
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
Breaking NewsMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’

