Earthquake in Delhi NCR

Earthquake in Delhi NCR: दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके

Earthquake in Delhi NCR:

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में रात लगभग 11.45 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। लोगों ने झटकों को महसूस किया और कड़ी ठण्ड के बावजूद लोग घरों से बाहर निकल गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.2 बताई जा रही है। भूकंप का केंद्र गुरुग्राम से 48 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम बताया जा रहा है। भूकंप से डरकर लोग घरों से बाहर निकल आए। गौरतलब है कि दिल्‍ली-एनसीआर का समूचा क्षेत्र भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील है। भूकंप के ये झटके रात लगभग 11 बजकर 45 मिनट के करीब महसूस किए गए। दिल्ली से लेकर नोएडा गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद तक ये तेज झटक महसूस किए गए।

इससे पहले 2 दिसंबर की सुबह 4 बजकर 5 मिनट पर दिल्ली-एनसीआर में हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.7 थी। गाजियाबाद में भूकंप का केंद्र था। इस साल दिल्ली-एनसीआर में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। अप्रैल के बाद से अब तक दिल्ली-एनसीआर में 15 से ज्यादा बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस दौरान भूकंप का केंद्र दिल्ली के आसपास के इलाकों में ही था।

देश के वरिष्ठ वैज्ञानिक पहले ही आशंका जता चुके हैं कि दिल्ली और उसके आसपास के इलाके में कभी भी बड़ा भूकंप आ सकता है। भूकंप की निगरानी करने वाली देश की सर्वोच्च संस्था द नेशनल सेंटर ऑफ सीसमोलॉजी ने बताया कि बीते कुछ महीनों में दिल्ली में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

 

Also read: Earthquake hits Delhi NCR, Sonipat Epicenter

कोरोना मरीजों के इलाज में प्राइवेट अस्पतालों ने मचाई ‘लूट’, संसदीय समिति की रिपोर्ट ने खोली पोल

Author Profile

Team My Nation News