Goa चुनाव में TMC के आने से BJP को होगा फायदा, शिवसेना सांसद संजय राउत का दावा

Goa Assembly Election 2022: शिवसेना सांसद संजय राउत ने गोवा विधानसभा चुनाव से पहले ‘कांग्रेस विरोधी’ रुख अख्तियार करने के लिए तृणमूल कांग्रेस (TMC) को आड़े हाथ लिया. राउत ने दावा किया कि तटीय राज्य में ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) नीत पार्टी की मौजूदगी से सबसे ज्यादा फायदा बीजेपी को होगा.

शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में राउत (Sanjay Raut) ने कहा कि टीएमसी कांग्रेस समेत अन्य दलों से ‘अविश्वनसीय नेताओं’ को शामिल कर रही है और ऐसा रवैया बीजेपी से लड़ने वाली पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनर्जी को शोभा नहीं देता. उन्होंने दावा किया कि TMC गोवा विधानसभा चुनावों के लिए अत्यधिक खर्च कर रही है और कई लोग कहते हैं कि पार्टी की ओर से खर्च किए गए धन का स्रोत "कहीं और" है.

चुनाव आयोग ने शनिवार को घोषणा की कि गोवा में सभी 40 विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी को चुनाव होंगे. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), कांग्रेस, गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी), महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी), आम आदमी पार्टी (आप), टीएमसी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) चुनाव मैदान में हैं.

“ममता की छवि के अनुकूल नहीं”

राउत ने कहा, “अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा का उद्देश्य कांग्रेस के अस्तित्व का सफाया करना है तो यह समझ में आता है, लेकिन बनर्जी का भी यही उद्देश्य है, तो यह उनकी छवि के अनुकूल नहीं है.” उन्होंने कहा कि गोवा के पिछले विधानसभा चुनावों में, कांग्रेस ने 17 सीटें जीतीं थी और सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी और अब यह केवल दो सीटों पर सिमट गई है.

राउत ने कहा कि इसकी वजह गोवा में कांग्रेस के पास मजबूत नेतृत्व नहीं होना है. उन्होंने दावा किया कि गोवा का चुनाव जीतना बीजेपी के लिए आसान नहीं है, लेकिन आप और TMC जैसे दल भाजपा की मदद करने के लिए कांग्रेस की राह में रोड़े अटका रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

आपने घबराना नहीं: Omicron से तमिलनाडु समेत इन 10 राज्यों में ठीक हुए सभी लोग, इस वेरिएंट का एक भी एक्टिव केस नहीं

राम मंदिर जाने के सवाल पर अखिलेश का बड़ा बयान, बीजेपी को घेरते हुए कह दी यह बात

About the Author

Team My Nation News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *