Assam CM on Hijab Row: कर्नाटक से शुरू हुए ‘हिजाब विवाद’ को लेकर देश में राजनीति गरमा गई है. अब इस मामले को लेकर असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व सरमा (Himanta Biswa Sarma) का बड़ा बयान आया है, जिससे राजनीतिक सरगर्मी बढ़ने की उम्मीद है. एक न्यूज़ एजेंसी के साथ बातचीत में हेमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस पर इस विवाद को तूल देने का आरोप लगाया और कहा कि मुस्लिम समुदाय को शिक्षा की जरूरत है, हिजाब की नहीं. इसके अलावा भी उन्होंने हिजाब विवाद को बढ़ाने का आरोप कांग्रेस पर लगाया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश को तोड़ना चाहती है.

यह बोले असम के सीएम हेमंत बिस्व सरमा

असम के मुख्यमंत्री ने हिजाब विवाद पर कहा कि, "अभी जो कर्नाटक में हो रहा है वह ज्ञान का मसला नहीं है बल्कि ज्ञान मंदिर में धर्म का मसला है. अगर आप क्लास में हिजाब पहनकर जाते हैं तो शिक्षक को कैसे पता चलेगा कि आप समझ रहे हैं या नहीं? किसी ने नहीं कहा कि वे 3 साल पहले हिजाब पहनना चाहते थे? मुस्लिम समुदाय को शिक्षा की जरूरत है, हिजाब की नहीं. राजनीतिक इस्लाम कांग्रेस प्रायोजित है."

#WATCH | How would a teacher know if a student is understanding or not, if they’re wearing a hijab? No one said they wanted to wear a hijab 3 yrs ago?… Muslim community needs education, not hijab… Political Islam is Congress sponsored: Assam CM Himanta Biswa Sarma#HijabRow pic.twitter.com/SZmUeTdqn9
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 11, 2022

हेमंत बिस्व सरमा ने इस मामले को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा कि, "कर्नाटक हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक हिजाब के समर्थन में कांग्रेस के एडवोकेट खड़े होते हैं. कर्नाटक की घटना से देश जूझ रहा है. कांग्रेस जिस तरह से देश को बांटने की कोशिश कर रही है वह चिंताजनक है. यह ‘टुकड़े-टुकड़े’ गिरोह का प्रतिनिधित्व कर रही है. उनका एक ही लक्ष्य है, 1947 से पहले की स्थिति को दोहराना. इसलिए हमारा उद्देश्य कांग्रेस को हराना है."

यह भी पढ़ेंः Unnao Case: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दलित लड़की के साथ दरिंदगी का खुलासा, सिर में चोट, गर्दन की हड्डी भी टूटी

Bhupinder Singh Sand Mafia: अवैध बालू खनन मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी के भतीजे भूपिंदर हनी को 14 दिन की जेल

About the Author
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’