Indians killed In UAE Blast: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में भारत के राजदूत संजय सुधीर ने कहा कि अबू धाबी के हवाई अड्डे के पास संदिग्ध हूती ड्रोन (Houthi Drone) हमले में मारे गए दो भारतीयों के परिवार को भारत हर संभव सहायता मुहैया कराएगा. यमन के हूती विद्रोहियों ने सोमवार को हुए इस हमले की जिम्मेदारी ली है, जिसमें दो भारतीय, एक पाकिस्तानी नागरिक की मौत हो गई जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए थे.

विस्फोट ‘छोटी-छोटी उड़ने वाली वस्तुओं’ (संभवत: ड्रोन) के संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी (Abu Dhabi) में तीन पेट्रोलियम टैंकर पर गिरने से हुआ. संयुक्त अरब अमीरात में भारत के राजदूत संजय सुधीर ने सोमवार को ‘द नेशनल’ समाचार पत्र से बात करते हुए कहा कि भारत सरकार दो मृत भारतीय नागरिकों के परिवारों को ‘जो भी सहायता संभव होगी’ मुहैया कराएगा. भारतीय दूतावास ने हमले में मारे गए भारतीयों की पहचान अभी तक उजागर नहीं की है.

सभी देशों ने की हमले की निंदा

इस बीच, हमले के एक दिन बाद विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने इसकी निंदा की और पीड़ितों के प्रति एकजुटता व्यक्त की. सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने अबू धाबी के क्राउन प्रिंस और यूएई सशस्त्र बलों के उप सर्वोच्च कमांडर शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बात की.

सऊदी अरब ने आतंकवादियों पर कड़ी कार्यवाई की मांग की

सऊदी क्राउन प्रिंस ने मृतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने भी हमले की ‘कड़े शब्दों में’ निंदा की. यूएई के विदेश मंत्रालय और अंतरराष्ट्रीय सहयोग मंत्रालय के एक बयान में कहा कि यूएई के पास इन आतंकवादी हमलों और आपराधिक कृत्यों के खिलाफ कार्रवाई करने का अधिकार है.

विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद ने कहा कि अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी (ADNOC) ईंधन सुविधाओं और हवाई अड्डे पर हुए ड्रोन हमला करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. यूएई, 2015 से यमन के हुती विद्रोहियों के खिलाफ सऊदी के नेतृत्व वाले सैन्य अभियान का हिस्सा है.

Covid-19: ब्रिटेन में कोरोना पाबंदियों के बीच बढ़ी शराब की खपत, जानिए वजह

America ने Japan के पास तैनात की परमाणु पनडुब्‍बी USS Nevada, विरोधियों को दिया यह संदेश

About the Author
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’