यूपी विधान परिषद चुनाव में बीजेपी ने कल ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. राज्य में 36 सीटों पर हुए चुनाव के लिए कल रिजल्ट घोषित किया गया जिसमें से 33 सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज कर ली है. वाराणसी सीट से पूर्व MLC बृजेश सिंह की पत्नी निर्दल प्रत्याशी अन्नपूर्णा सिंह ने 4234 मत पाकर चुनाव जीत लिया है. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के उमेश यादव को 3889 मतों से हराया. वहीं बीजेपी प्रत्याशी सुदामा पटेल 170 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे. इसके अलावा 127 मतपत्र निरस्त हुए हैं.

वहीं बीजेपी के इस जीत पर मशहूर कार्टूनिस्ट इरफान ने अपने कार्टून में एक भी सीट पर जीत दर्ज करने में असमर्थ समाजवादी पार्टी की चुटकी ली है. इमरान ने अपने कार्टून में एक बुलडोजर गाड़ी दिखाया है. जिसपर बीजेपी सवार है और वह साइकिल को रौंदने को तैयार है. इस कार्टून के माध्यम से इरफान दिखाना चाह रहे हैं कि कैसे बीजेपी ने 33 सीटें अपने नाम कर समाजवादी पार्टी को काफी पीछे छोड़ दिया है.

इन दो सीटों पर भी हारी बीजेपी

प्रतापगढ़ सीट पर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के उम्मीदवार अक्षय प्रताप सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के हरि प्रताप सिंह को 1107 मतों से हराया. अक्षय प्रताप सिंह को कुल 1,721 वोट प्राप्त हुए जबकि हरि प्रताप सिंह को 614 मत मिले. सपा के विजय बहादुर को 380 मत प्राप्त हुए.

वहीं, आजमगढ सीट पर बीजेपी से निष्काषित एमएलसी यशंवत सिंह के पुत्र विक्रांत सिंह ने 2,813 मतों से जीत दर्ज की है. विक्रांत सिंह को कुल 4,075 मत मिले. उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी प्रत्याशी अरुण कांत यादव को 1,262 वोट प्राप्त हुए, जबकि सपा प्रत्याशी राकेश यादव को मात्र 356 मतों से ही संतोष करना पड़ा.

ये भी पढ़ें:

कर्नाटक के मंत्री ईश्वरप्पा के खिलाफ FIR, कॉन्ट्रैक्टर ने भ्रष्टाचार और फ्रॉड का आरोप लगाकर की थी खुदकुशी

PoK की गैंगरेप पीड़िता ने पीएम मोदी से लगाई गुहार, पुलिस और नेता पर लगाया गंभीर आरोप, सुनाई खौफनाक आपबीती

About the Author
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’