दिल्ली में जहांगीरपुरी में हुई हिंसा के मामले में मुख्य आरोपी असलम और अंसार की पुलिस रिमांड बढ़ा दी गई है. रोहिणी कोर्ट ने आरोपी असलम और अंसार की पुलिस रिमांड को अब दो दिन और बढ़ा दिया है. इसके साथ ही 4 अन्य आरोपियों को भी आज न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. कल दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में कहा था कि इन दोनों ने ही दिल्ली में हिंसा की साजिश रची थी, जिसके बाद कोर्ट ने अदालत में पेश किए गए 14 आरोपियों में से 12 को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था, जबकि इन दोनों को 1 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा था.

सोमवार को एक दिन की पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद अंसार और असलम को कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद कोर्ट ने दोनों आरोपियों की पुलिस रिमांड को दो और दिन बढ़ा दिया है. न्यायिक हिरासत में भेजे गए चार लड़कों की तरफ से पेश हुए वकील राकेश कौशिक और राजेश कौशिक के मुताबिक अंसार और असलम की पुलिस रिमांड दो दिन बढ़ा दी गई है. वकील के मुताबिक शोभा यात्रा निकालने वाले लड़के निर्दोष हैं और उन्हें कॉमन FIR में नाम दे दिया गया है.

वहीं सोमवार को दिल्ली के पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने कहा कि जहांगीरपुरी हिंसा के सिलसिले में अब तक दोनों समुदायों के 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और इसमें शामिल लोगों को वर्ग, पंथ या धर्म के आधार पर बख्शा नहीं जाएगा.

पुलिस प्रमुख ने इन दावों का भी खंडन किया कि हनुमान जयंती शोभायात्रा के दौरान जहांगीरपुरी की एक स्थानीय मस्जिद में भगवा झंडा फहराने का प्रयास किया गया था. उन्होंने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कुछ लोग स्थिति को तनावपूर्ण बनाए रखने के लिए सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाने की कोशिश कर रहे है. उन्होंने लोगों से इन पर ध्यान न देने की अपील की.

पुलिस आयुक्त ने कहा कि शनिवार को हुईं हिंसक झड़पों की जांच अपराध शाखा को सौंप दी गई है और इसे सिलसिले में 14 टीमों का गठन किया गया है. उन्होंने कहा कि चार फोरेंसिक टीमों ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर सबूत इकट्ठा किये हैं. अस्थाना कहा कि सीसीटीवी फुटेज और डिजिटल जानकारी के विश्लेषण के माध्यम से सभी कोणों से मामले की जांच की जाएगी.

ये भी पढ़ें -

महाराष्ट्र में धार्मिक जगहों पर इजाजत के बाद ही लगाया जा सकेगा लाउडस्पीकर, विवादों के बीच उद्धव सरकार का बड़ा फैसला

CNG की बढ़ती कीमतों से परेशान ओला-उबर, ऑटो-टैक्सी की आज से दिल्ली में हड़ताल, 10 हजार RTV के चक्कों पर भी ब्रेक

About the Author
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’