श्रीनगर में कम बारिश और गर्म तापमान के कारण सोमवार 18 अप्रैल को एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन को बंद करने के लिए मजबूर कर दिया. इस बार गार्डन में लगभग 3.60 लाख पर्यटक यहां पर घूमने आये थे. इस गार्डन के प्रभारी इनाम रहमान सोफी ने बताया कि प्रसिद्ध डल झील के सामने स्थित उद्यान सोमवार को सिकुड़ते फूलों के कारण आम जनता के लिए बंद कर दिया गया है.

लगभग 26 दिनों के बाद ट्यूलिप के खिलने और उसके बाद उन फूलों के गर्मी के कारण मुरझाने के कारण इस बगीचे को बंद कर दिया गया है. सोफी ने बताया कि हमने इन फूलों को ताजा रखने की बहुत कोशिश की लेकिन बढ़ती गर्मी के कारण हम फूलों को मुरझाने से रोक नहीं पाये. उन्होंने कहा कि हमने और हमारे कर्मचारियों ने बहुत मेहनत की और वे रात में भी पानी छिड़कते थे लेकिन कम बारिश और असामान्य रूप से पड़ी गर्मी के कारण इस बार फूल जल्दी से सिकुड़ने लगे हैं.

तीन से चार हफ्ते का होता है ट्युलिप का जीवनकाल

रहमान ने बताया कि ट्यूलिप के फूलों का औसत जीवनकाल तीन से चार हफ्ते का होता है, लेकिन भारी बारिश या बहुत अधिक गर्मी उनको समय से पहले नष्ट कर सकती है. उन्होंने कहा कि जहां फूलों की खेती करने वाले विभाग ने चरणबद्ध तरीके से ट्यूलिप के फूल लगाए थे ताकि फूल एक महीने या उससे अधिक समय तक बगीचे में रहें और वह एक साथ ही खिलें लेकिन प्रायोगिक रुप से ऐसा नहीं हो पाया.

साढ़े तीन लाख से अधिक पर्यटकों ने किया बगीचे का दौरा

रहमान ने कहा कि जब फूलों के खिलने की बात आती है तो मोटे तौर पर तीन किस्में होती हैं. पहली जो जल्दी खिलती है, दूसरी जो मध्य और देर से खिलती है. हालांकि हमारे पास पूरी तरह से खिलने वाले फूल भी थे.उन्होंने कहा कि इस साल बगीचे में 68 किस्मों के ट्यूलिप रखे गए थे जिनमें से छह नए ट्यूलिप के फूल शामिल हैं. उन्होंने कहा कि एक महीने से भी कम समय में जब यह खुला था तब 3.60 लाख लोगों ने बगीचे का दौरा किया था. उन्होंने कहा कि पिछले साल 2.25 लाख लोग बगीचे में आए थे.

Jaish-e-Mohammed के कमांडर आशिक अहमद नेंगरू को भारत सरकार ने ‘डेजिग्नेटिड आतंकी’ घोषित किया, जानिए पूरा मामला

महाराष्ट्र में धार्मिक जगहों पर इजाजत के बाद ही लगाया जा सकेगा लाउडस्पीकर, विवादों के बीच उद्धव सरकार का बड़ा फैसला

Author Profile
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’