Jansunwai Portal पर शिकायत निस्तारण तिथि बीतने पर भी ध्यान नहीं देते अधिकारी
Jansunwai Portal पर दर्ज प्रमुख शिकायतें:
- ट्रामा सेंटर में आपातकालीन सेवा की शिकायत
- मिलावटी दूध की समस्या
- स्कूलों की मनमानी वसूली की समस्या
- छुट्टा जानवरों की समस्या
संवाददाता: मयंक शुक्ला
सुलतानपुर। Jansunwai Portal पर शिकायत का निस्तारण होना बिलकुल हवा को मुठ्ठी में बांधने जैसा है। पहले तो शिकायत पर कुछ न कुछ लिखा पढ़ी कर कोरम पूरा कर ही दिया जाता था लेकिन अब तो निस्तारण की तिथि बीत जाती है और सम्बंधित अधिकारी समस्या को देखता तक नही है। यदि शिकायतकर्ता जागरूक है तो समस्या का पुनः रिमाइंडर करता है। तब हड़बड़ी में जैसे तैसे समस्या को जल्दी जल्दी में कुछ भी लिख पढ़ कर बोझ टाल दिया जाता है। मानवाधिकार कार्यकर्ता अभिषेक सिंह का कहना है कि इसी कारण बहुत सी जनहितकारी समस्याएं लगातार बनी हुई है। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई पोर्टल मानवाधिकार की सुरक्षा के लिए बनाया गया है, परंतु अधिकारियों का यह कृत्य मानवाधिकार का हनन है। मई महीने में ही चार जनहितकारी समस्याओं की निस्तारण तिथि बीत गयी परन्तु सम्बंधित अधिकारियों ने शिकायत को देखा ही नही। इस घटना की शिकायत गृह मंत्रालय और प्रधानमंत्री के पोर्टल पर की गई है।
वीडियो: मानवाधिकार कार्यकर्त्ता अभिषेक सिंह
यह भी पढ़ें: सांसद बृजभूषण शरण सिंह के साथ माईनेशन न्यूज़ टीम की बातचीत
ट्रामा सेंटर में आपातकालीन सेवा की शिकायत
सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) – ट्रामा सेंटर में आपातकालीन सेवा आरम्भ की जाए इस बाबत शिकायत गृह मंत्रालय में की थी। जिसके निस्तारण के लिये जन सुनवाई पोर्टल पर जिलाधिकारी को निर्देशित किया गया था। 27 मई निस्तारण की अंतिम तिथि तय की गई थी। निस्तारण तिथि बीत गयी अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई है।

यह भी पढ़ें: अलका लांबा के खिलाफ लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा
मिलावटी दूध की समस्या
सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) – मिलावटी दूध और उससे बने प्रोडक्ट पर रोक लगाये जाने की मांग पर कार्यवाही हेतु अभिहित अधिकारी को जन सुनवाई पोर्टल पर आदेशित किया गया था। जिसकी निस्तारण तिथि 23 मई निर्धारित की गई थी। तिथि बीत गयी परंतु अधिकारी ने मामले को संज्ञान में नही लिया। जिसका रिमाइंडर भेजने के बाद भी अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई है।

स्कूलों की मनमानी वसूली की समस्या
सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) – स्कूलों की मनमानी फीस वसूली की समस्या के निस्तारण हेतु जन सुनवाई पोर्टल पर जिलाधिकारी को उचित कार्यवाही के लिए आदेशित किया गया था। जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया। इस कार्य के लिए 27 मई निस्तारण तिथि निर्धारित की गई थी। निर्धारित तिथि बीत गयी परंतु अभी तक इस समस्या की तरफ अधिकारी का ध्यान नही गया।

यह भी पढ़ें: जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को कोरोनावायरस से जागरूक किया
छुट्टा जानवरों की समस्या
सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) – छुट्टा जानवरो की समस्या के लिए जिलाधिकारी को 15 मई तक निस्तारण का आदेश दिया गया था। 15 मई तक जिलाधिकारी का ध्यान समस्या पर नही गया। जब रिमाइंडर भेजा तो जल्दी जल्दी में जिलाधिकारी ने ईओ नगर पालिका को समस्या निस्तारण के लिए स्थानांतरित कर दिया। ईओ ने भो आनन फानन में दो दिन बाद निस्तारण कर दिया।
देश और दुनिया से जुड़ी हमारी सभी ख़बरों को English Language में पढ़ने के लिए क्लिक करें: My Nation News
About the Author
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’



