कोरोनावायरस की तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस का एक नया वेरिएंट कप्पा वेरिएंट (kappa variant) का पहला केस सामने आया है
[avatar user=”Apoorva Garg” size=”thumbnail” align=”left”]By Apoorva Garg[/avatar]
लखनऊ। कोरोनावायरस की तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस का एक नया वेरिएंट कप्पा वेरिएंट (kappa variant) का पहला केस सामने आया है। कोरोनावायरस के इस नए कप्पा वेरिएंट (kappa variant) के सामने आने ने एक्सपर्ट्स और डॉक्टरों की चिंता बढ़ा दी है। कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह कप्पा वेरिएंट (kappa variant) बहुत ही घातक साबित हो सकता है। इससे पहले गुरुवार को गोरखपुर और देवरिया में दो मरीजों में कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट की पुष्टि हुई थी। पूर्वी उत्तर प्रदेश में नए वेरिएंट की दस्तक से दहशत का माहौल है। इनमें एक मरीज की मौत हो चुकी है। गौरतलब है कि कोरोनावायरस की दूसरी लहर ने देश में हाहाकार मचा दिया था।
डेल्टा और कप्पा वेरिएंट (kappa variant) मिलने की हुई पुष्टि
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने इसकी जानकारी संतकबीर नगर जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी को दे दी है। जिसके बाद से विभाग सम्बंधित मरीज की ट्रैवल हिस्ट्री से लेकर परिवार के सदस्यों की जानकारी इकट़्ठा करने में लगा हुआ है। संतकबीरनगर जिले में कोरोना के नए स्वरूप डेल्टा, डेल्टा प्लस और कप्पा मिलने की पुष्टि हो चुकी है। इनमें डेल्टा प्लस के एक मरीज की मौत भी हो चुकी है जबकि एमबीबीएस की स्टूडेंट रिकवर कर चुकी है।
यह भी पढ़ें: कोरोना रिकवरी के बाद भी रहें सतर्क, कोरोना से अधिक खतरनाक हैं आफ्टर इफेक्ट
क्या हैं कप्पा वेरिएंट (kappa variant) के लक्षण?
विशेषज्ञों के मुताबिक, कोरोना वायरस के कप्पा वैरिएंट (kappa variant) से पीड़ित लोगों में खांसी, बुखार, गले में खराश जैसे प्राथमिक लक्षण दिखाई दे सकते हैं। वहीं, हल्के और गंभीर लक्षण अन्य कोरोनावायरस म्यूटेंट के लक्षणों के समान होंगे। फिलहाल इस वेरिएंट पर अभी रिसर्च की जा रही है, इसलिए आने वाले दिनों में इससे जुड़ी कई और जानकारियां सामने आ सकती हैं।
यह भी पढ़ें: गौर सिटी-2 में दिख रही बड़ी लापरवाही, कोरोना की रफ़्तार थमते ही बिना मास्क घूमने लगे लोग
डेल्टा की तरह खतरनाक है कप्पा वैरिएंट
इन सबके बीच कप्पा वैरिएंट (kappa variant) की इंट्री ने विभाग को मुश्किलों में डाल दिया है, क्योंकि यह डेल्टा वायरस का ही बदला स्वरूप है, जो कि डेल्टा प्लस की तरह खतरनाक है। डेल्टा प्लस को भारत में वैरिएंट ऑफ कंर्सन घोषित किया गया है। जबकि कप्पा वैरिएंट को डब्लूएचओ ने वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट घोषित कर चुका है। इसकी वजह से शासन ने सभी मरीजों की पूरी जानकारी तलब की है। साथ ही संबंधित जिले के सीएमओ को यह निर्देश भी दिया गया है कि मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री से लेकर उनके परिवार के एक-एक सदस्यों की पूरी जानकारी इकट्ठा की जाए।
About the Author

-
मीडिया जगत में अपनी संतुलित और प्रभावशाली पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले आनंद माधव पिछले 8 वर्षों से सक्रिय रूप से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। अपने अनुभव के दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दों और समसामयिक घटनाओं पर गहराई और गंभीरता के साथ रिपोर्टिंग की है।
समाचारों की बारीक समझ और तथ्यों पर आधारित विश्लेषण उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट तक, आनंद माधव ने हर भूमिका में पेशेवर प्रतिबद्धता और दक्षता का परिचय दिया है।
वर्तमान में वे My Nation News में उप संपादक के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे संपादकीय प्रक्रियाओं का समन्वय करते हुए खबरों की गुणवत्ता, विश्वसनीयता और प्रभावी प्रस्तुति सुनिश्चित करते हैं।
राजनीतिक कवरेज, विशेष रिपोर्ट्स, न्यूज़ एनालिसिस और कंटेंट एडिटिंग में उनकी मजबूत पकड़ है। जिम्मेदार, निष्पक्ष और स्पष्ट पत्रकारिता के माध्यम से आनंद माधव ने मीडिया क्षेत्र में अपनी एक सुदृढ़ और भरोसेमंद पहचान बनाई है।
Latest entries
BUSINESSMarch 26, 2022LawWiser.com की नई एमएसएमई कंटेंट स्ट्रीम से व्यापारियों के लिए अब कानूनों को समझना व इनका अनुपालन करना हुआ बिल्कुल आसान
INDIAFebruary 22, 2022Yamaha Wireless Headphones: अनुकूली तकनीकों और ट्रू साउंड के साथ यामाहा वायरलेस हेडफ़ोन
BREAKING NEWSFebruary 22, 2022सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस से जुड़े ऐप्स, वेबसाइट और सोशल मीडिया अकाउंट्स को ब्लॉक करने का दिया आदेश
DELHIJanuary 5, 2022Psoriasis के रोगियों का इलाज आयुर्वेद में संभव है- बता रहे है आयुर्वेद विशेषज्ञ –डा0 हरीश वर्मा






