Lakhimpur Kheri Case: सुप्रीम कोर्ट से आशीष मिश्रा की जमानत रद्द, प्रियंका बोलीं- न्याय की लड़ाई में आखिर तक खड़े रहना है

<p style="text-align: justify;">लखीमपुर खीरी मामले में आरोपी आशीष मिश्रा की जमानत सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को रद्द कर दी. कोर्ट ने उसे एक हफ्ते में सरेंडर करने को कहा है.&nbsp;इसके बाद विपक्षी पार्टियों ने हमलावर रुख अख्तियार कर लिया है. इस लिस्ट में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का नाम भी शामिल हो गया है. उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला करते हुए ट्वीट किया. प्रियंका ने लिखा, लखीमपुर किसान नरसंहार के पीड़ित परिवार संघर्षों से भरी न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं. सत्ता के संरक्षण में उन पर क्रूरतम दर्जे का अन्याय व अत्याचार हुआ. अन्नदाताओं के इन पीड़ित परिवारों की न्याय की लड़ाई में अंत तक खड़े रहना हम सबकी जिम्मेदारी है, चाहे संघर्ष कितना भी लंबा हो.&nbsp;</p>

About the Author

Team My Nation News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *