नई दिल्ली: राज्य चुनाव आयोग ने कहा है कि वह फिलहाल एमसीडी चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं कर सकते हैं. हालांकि आयोग ने कहा कि हमें 18 मई से पहले चुनाव कराना है. चुनाव आयोग के इस बयान के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि बीजेपी ने हार के डर से चुनाव टाल दिए. इसके साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग पर बीजेपी के दवाब में काम करने का भी आरोप लगाया.

राज्य चुनाव आयुक्त, दिल्ली एसके श्रीवास्तव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “केंद्र सरकार ने कुछ ऐसे मुद्दे उठाए हैं, जिनकी कानूनी जांच अभी बाकी है, हम अभी एमसीडी चुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं कर पाएंगे. हमें कुछ और दिन लगेंगे. हमें 18 मई से पहले चुनाव कराना है.”

Delhi | As central government raised few issues that are yet to be legally examined by us, we’ll not be able to announce MCD election dates as of now. We’ll take some more days. We’ve to conduct the elections before 18th May: SK Srivastava, State Election Commissioner pic.twitter.com/MJyVUveyUi
— ANI (@ANI) March 9, 2022

एसके श्रीवास्तव ने कहा, “हम चुनाव स्थगित नहीं कर रहे हैं. अगर 18 मई से पहले नगर निगमों का एकीकरण होता है, तो हमें स्थिति की जांच करनी होगी. इसलिए हमें इस पर कानूनी राय लेने के लिए अभी समय चाहिए.”

‘बीजेपी भाग गई’
चुनाव आयोग की इस घोषणा के बाद केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, “बीजेपी भाग गई. MCD चुनाव टाल दिया, हार मान ली. दिल्ली वाले खूब ग़ुस्सा हैं. कह रहे हैं इनकी हिम्मत, कि चुनाव ना करायें? अब इनकी जमानत जब्त कराएंगे. हमारे सर्वे में अभी 272 में से 250 सीट आ रहीं थीं. अब 260 से ज़्यादा आएंगी. पर चुनाव आयोग को बीजेपी के दबाव में नहीं आना चाहिए था.”

भाजपा भाग गयी। MCD चुनाव टाल दिया, हार मान ली

दिल्ली वाले खूब ग़ुस्सा हैं। कह रहे हैं इनकी हिम्मत कि चुनाव ना करायें? अब इनकी ज़मानत ज़ब्त करायेंगे

हमारे सर्वे में अभी 272 में से 250 सीट आ रहीं थीं। अब 260 से ज़्यादा आएँगी

पर चुनाव आयोग को भाजपा के दबाव में नहीं आना चाहिए था
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 9, 2022

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, “क्या केंद्र सरकार किसी चुनाव को टालने या रद्द करने के लिए किसी चुनाव आयोग को "निर्देश" दे सकती है? किस प्रावधान के तहत? क्या ये "दिशानिर्देश" चुनाव आयोग पर बाध्यकारी हैं? चुनाव आयोग दबाव में क्यों झुक रहा है? मोदी जी अब इस देश में चुनाव भी नहीं कराएंगे?”

यह भी पढ़ें:

EVM को लेकर अखिलेश यादव के आरोपों के बाद इस अधिकारी पर गिरी गाज, चुनाव आयोग ने दिए निर्देश

UP Election 2022: EVM के वायरल वीडियो को लेकर अखिलेश यादव के आरोपों पर चुनाव आयोग ने क्या कहा? जानें

About the Author
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’