Pathankot Attack: पंजाब (Punjab) के पठानकोट (Pathankot) में आर्मी कैंप के गेट पर ग्रेनेड से हमला किया गया है. कैंप के त्रिवेणी द्वार गेट पर बाइक सवारों ने ग्रेनेड (Grenade) फेंका था. घटना के बाद पठानकोट के सभी इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है. फिलहाल सीसीटीवी फुटेज की जांच कर हमलावरों की पहचान की जा रही है.

हमें अच्छी सीसीटीवी फुटेज मिलने की उम्मीद- एसएसपी

पठानकोट के एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने बताया, ‘’प्रथम दृष्टया पता चला है कि यहां ग्रेनेड ब्लास्ट हुआ है. आगे की जांच जारी है. बताया जा रहा है कि एक मोटरसाइकिल गुजरी, उसी समय ब्लास्ट हुआ है. हमें अच्छी सीसीटीवी फुटेज मिलने की उम्मीद है.’’

Punjab | A grenade blast took place near Triveni Gate of an Army camp in Pathankot. Further investigation is underway. CCTVs footage will be probed: SSP Pathankot, Surendra Lamba pic.twitter.com/NsVSQxz0eF
— ANI (@ANI) November 22, 2021

भारत के सर्वाधिक महत्वपूर्ण ठिकानों में से एक पठानकोट

बता दें कि पठानकोट भारत के सर्वाधिक महत्वपूर्ण ठिकानों में से एक है. यहां पर वायुसेना स्टेशन, सेना गोला-बारूद डिपो और दो बख्तरबंद ब्रिगेड और बख्तरबंद इकाइयां हैं. जनवरी 2016 में पठानकोट वायुसेना स्टेशन पर आतंकवादी हमला हुआ था. पठानकोट वायु सेना स्टेशन पर भारी मात्रा में असलहा बारूद से लैस आतंकवादियों ने हमला कर दिया था. इस हमले में पांच आतंकी मारे गए थे, वहीं सेना के करीब 8 जवान शहीद हो गए थे.

यह भी पढ़ें-

UP Elections 2022: आज सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में होंगे जेपी नड्डा, 12 जिले के 27 हजार 637 बूथ अध्यक्षों से करेंगे संवाद

Kisan Mahapanchayat: कृषि कानून वापसी के बाद आज लखनऊ में किसानों का शक्ति प्रदर्शन, राकेश टिकैत होंगे शामिल

About the Author
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’