Atul Singh Police Service Award

Police Service Award: सुलतानपुर के अतुल कुमार सिंह को मिला उत्कृष्ट पुलिस सेवा सम्मान

  • अतुल कुमार सिंह जनपद रायबरेली की नगर कोतवाली में बतौर प्रभारी निरीक्षक हैं तैनात
  • देश के 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए 649 व अति उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए 1532 अधिकारियों व कर्मचारियों का चयन

संवाददाता: अम्बेश सिंह

सुलतानपुर। जिले के दरियापुर निवासी अतुल कुमार सिंह को भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा उत्कृष्ट पुलिस सेवा सम्मान (Police Service Award) दिया गया है। अतुल कुमार सिंह फिलहाल जनपद रायबरेली की नगर कोतवाली में बतौर प्रभारी निरीक्षक तैनात हैं।

इस खबर को अंग्रेजी भाषा में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

माईनेशन न्यूज़ टीम के साथ हुई बातचीत में अतुल कुमार सिंह ने कहा कि इस सम्मान के लिए चुने जाने पर उन्हें काफी खुशी है व परिवार में भी सभी बहुत खुश हैं। प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार सिंह ने गृह मंत्रालय द्वारा उत्कृष्ट पुलिस सेवा के लिए मिलने वाले सम्मान व मेडल का श्रेय अपने परिजनों, सहकर्मियों व मित्रों को देते हुए कहा कि उनके सभी सहकर्मियों, परिवार के सदस्यों और मित्रों ने हमेशा उनका सहयोग किया है।

यह भी पढ़ें: रायबरेली: बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को दिया कोरोना योद्धा का सम्म्मान

अतुल कुमार सिंह के भाई विपुल सिंह ने बातचीत में बताया कि उन्हें अपने भाई पर बहुत ही गर्व है जिन्होंने अपनी ड्यूटी हमेशा पूरी ईमानदारी व जिम्मेदारी से निभाई है। भारत सरकार द्वारा मिलने वाला यह सम्मान पुलिस कर्मियों के लिए एक अभिप्रेरणा है।

हमारा लेटेस्ट ई-पेपर ऑनलाइन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

गौरतलब है कि गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा देश के 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट सेवा पदक (Police Service Award) के लिए 649 व अति उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए 1532 अधिकारियों व कर्मचारियों का चयन किया गया है। चयनित अधिकारियों व कर्मचारियों को भारत सरकार द्वारा पदक प्रदान किये जायेंगे। यह जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस उपमहानिरीक्षक डॉ0 राकेश शंकर ने बताया कि चयनित अधिकारियों व कर्मचारियों के पदक अभी भारत सरकार से प्राप्त नहीं हुए हैं। जैसे ही प्राप्त होंगे, उन्हें संकलित कराने के लिए अलग से सूचना जारी की जाएगी।

About the Author

Team My Nation News