सेवानिवृत्त आइएएस अफसर (Retired IAS Officer) सूर्य प्रताप सिंह के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में एफआइआर दर्ज हुई है। उन पर आरोप है कि सोशल मीडिया साइट ट्वीटर पर सूूूर्य प्रताप सिंह ने सरकार विरोधी भ्रामक पोस्ट डाली थी।
संवाददाता: देवेंद्र ठाकुर
लखनऊ। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल को एक सेवानिवृत्त आइएएस अफसर ने याद कर उनकी सराहना की। सेवानिवृत्त आइएएस अफसर सूर्य प्रताप सिंह ने ट्वीट कर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल को यादकर उनकी सराहना करते हुए ट्वीट कर कहा, ” मैंने IAS अधिकारी रहते पिछली सरकार के खिलाफ आंदोलन चलाया, तब भाजपा के बड़े बड़े नेता मेरी पीठ थपथपाते थकते नहीं थे। पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कभी मेरे आंदोलन को निजी तौर पर नहीं लिया। पर आज ‘अभिव्यक्ति की आज़ादी’ की बात करने वाली सरकार का रवैया देख आश्चर्यचकित हूँ, स्तब्ध हूँ।
मैंने IAS अधिकारी रहते पिछली सरकार के खिलाफ आंदोलन चलाया, तब भाजपा के बड़े बड़े नेता मेरी पीठ थपथपाते थकते नहीं थे।
पूर्व CM @yadavakhilesh ने कभी मेरे आंदोलन को निजी तौर पर नहीं लिया। पर आज ‘अभिव्यक्ति की आज़ादी’ की बात करने वाली सरकार का रवैया देख आश्चर्यचकित हूँ, स्तब्ध हूँ।— Surya Pratap Singh (@suryapsinghias) June 11, 2020
दरअसल, सेवानिवृत्त आइएएस अफसर (Retired IAS Officer) सूर्य प्रताप सिंह के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में एफआइआर दर्ज हुई है। उन पर आरोप है कि सोशल मीडिया साइट ट्वीटर पर सूूूर्य प्रताप सिंह ने सरकार विरोधी भ्रामक पोस्ट डाली थी। इस मामले को लेकर सचिवालय चौकी प्रभारी सुभाष सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
FIR दर्ज होने के बाद सूर्य प्रताप सिंह ने कई ट्वीट किए हैं। उन्होंने कहा कि टीम-11 पर किए मेरे ट्वीट को लेकर सरकार ने मेरे खिलाफ मुक़दमा कर दिया है। सबसे पहले तो मैं ये साफ कर देना चाहता हूं कि उत्तर प्रदेश सरकार की पॉलिसी पर दिए ‘No Test, No Corona’ वाले बयान पर मैं अडिग हूं और सरकार से निरंतर सवाल पूछता रहूंगा।
पूर्व मे, सेवानिवृत्त आइएएस अफसर (Retired IAS Officer) सूर्य प्रताप सिंह ने अखिलेश यादव सरकार का भी कई मुद्दों पर विरोध किया था और समाजवादी सरकार के खिलाफ कई आंदोलन भी चलाये थे। सूर्य प्रताप सिंह ने इस संबंध मे अखिलेश यादव की तारीफ करते हुये कहा कि उन्होने कभी मेरे विरोध को निजी तौर पर नही लिया। लेकिन ‘अभिव्यक्ति की आज़ादी’ की बात करने वाली वर्तमान सरकार का रवैया देख आश्चर्यचकित हूँ, स्तब्ध हूँ।
About the Author
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’



