rss-home

RSS के फेसबुक पेज का हुआ उद्घाटन

फेसबुक एप्लिकेशन पर बने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ  (RSS) के पेज राष्ट्रीय चेतना-सुलतानपुर के वेब संचार माध्यम का उद्घटान

संवाददाता: अभिषेक सिंह

सुलतानपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के काशी प्रान्त के सह प्रान्त प्रचारक मुनीश ने कहा कि हमने प्रकृति का शोषण करना आरम्भ कर दिया था जिसका बुरा परिणाम सामने आया है। आज पूरी दुनिया महामारी की चपेट में हैं। लाखों लोग जान गंवा चुके हैं। और अभी तक कोरोना का कहर जारी है। यह बातें मुनीश जी ने सुलतानपुर जिले के फेसबुक एप्लिकेशन पर बने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के पेज राष्ट्रीय चेतना-सुलतानपुर के वेब संचार माध्यम के उद्घटान के समय कही। उन्होंने स्वयंसेवको को सलाह दी कि हम राष्ट्र चेतना हैं इसलिए इस पेज का प्रयोग राष्ट्र चेतना के लिए ही हो इसकी बेहतर रणनीति तय करनी होगी।

यह भी पढ़ें: यूरिया को लेकर किसान बेहाल, सरकारी तंत्र फेल

उन्होंने आगे कहा कि महामारी ऐसा असुर है जो पूरी दुनिया से अकेले युद्ध कर रहा है। हमने पढा होगा कि हमेशा अलग अलग स्थान पर अलग अलग असुर लड़ते रहे हैं। परंतु यह असुर (कोरोना) कहीं न कहीं हमारी मान्यता चरितार्थ करने का कार्य किया है। हम भी पूरी वसुधा को एक परिवार मानते है और यह भी पूरी वसुधा को एक परिवार मानकर युद्ध कर रहा है। ऐसे में हम सबको एक परिवार की तरह ही प्रकृति को मां का दर्जा देते हुए इसका मुकाबला करना होगा। मुनीश जी ने कहा कि हम सभी को वातावरण में मौजूद हवा और पानी को शुद्ध रखना होगा। रासायनिक कीटनाशक के प्रयोग से बचना होगा क्योंकि इसके प्रयोग से मिट्टी की उर्वरा शक्ति की हानि होती है साथ ही व्यक्ति का शरीर रोगी भी होता है।

हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव 4 जून को

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने अपने प्रमुख उत्सव हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव वेब संचार माध्यम से मनाने का निर्णय किया है। 4 जून को सायं 4 बजे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के क्षेत्र शारीरिक प्रमुख गजेंद्र जी संघ के सुलतानपुर जिले के अधिकृत पेज राष्ट्रीयचेतना-सुलतानपुर पर स्वयंसेवकों को सम्बोधित करेंगे। इस कार्यक्रम के निमित्त सभी स्वयंसेवक प्रचार प्रसार जुट गए हैं। यह संघ में मुख्य छः उत्सवों में से एक उत्सव है। इसी दिन शिवजी महाराज ने हिदू सम्राज्य की स्थापना की थी।

About the Author

Team My Nation News