Samajwadi-Rasoi-Started-by-Samajwadi-Party-in-Sultanpur

Samajwadi Rasoi: समाजवादी रसोई का हुआ शुभारंभ

  • समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी रसोई (Samajwadi Rasoi) का शुभारम्भ, जरूरतमंदों को उपलब्ध होगा भोजन
  • समाजवादी पार्टी नेता धर्मेंद्र सिंह ‘बबलू’ ने कहा “समाजवादी पार्टी किसी को भूखा नहीं सोने दे सकती है। इसी कारण यहां समाजवादी रसोई (Samajwadi Rasoi) का शुभारंभ किया गया है”

[avatar user=”Anand Madhav” size=”thumbnail” align=”left”]By Anand Madhav Tiwari[/avatar]

सुलतानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर लम्भुआ विधानसभा में समाजवादी रसोई (Samajwadi Rasoi) का शुभारंभ किया गया। रसोई के जरिए सपा कार्यकर्ता रोजाना जरूरतमंद लोगों तक भोजन पहुंचाएंगे। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता जरूरतमंदों की हर संभव मदद भी करेंगे। भोजन वितरण के दौरान स्वाद के साथ ही प्रतिरोधक क्षमता का भी ख्याल रखा जाएगा।

देखें वीडियो: सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी रसोई का शुभारम्भ, जरूरतमंदों को उपलब्ध होगा भोजन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीज़ों व उनके तीमारदारों के साथ जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरित किया गया। लम्भुआ विधानसभा में वितरण के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भदैयां में भोजन का वितरण किया गया।

इस अवसर पर एमएन-1 ब्रॉडकास्टिंग की टीम से मुखातिब होते हुए समाजवादी पार्टी नेता धर्मेंद्र सिंह ‘बबलू’ ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का यह निर्देश है कि कोरोना महामारी में भी कोई भूखा न रहे। केंद्र सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार दोनों को ही गरीबों व समाज की कोई चिंता नहीं है। इसीलिए गरीबों और सड़क के किनारे भीख मांग कर अपना गुजारा करने वाले लोगों के लिए कोई प्रबंध नहीं किया गया है। लेकिन समाजवादी पार्टी किसी को भूखा नहीं सोने दे सकती है। इसी कारण यहां समाजवादी रसोई (Samajwadi Rasoi) का शुभारंभ किया गया है।

यह भी पढ़ें: Corona Third Wave: राजस्थान के डूंगरपुर में बच्चों पर कोरोना का जबरदस्त अटैक

धर्मेंद्र सिंह ‘बबलू’ ने आगे कहा कि चिकित्सा सुविधा के मामले में भी प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार सभी तरफ से विफल रही हैं। कोरोनाकाल में गंभीर हालत वाले मरीजों तक को अस्पतालों में न तो बेड मिले, न दवाएं और न ही ऑक्सीजन। लोंगों को बेहाली में उनके हाल पर छोड़ दिया गया। लोग ऑक्सीजन और दवाओं के अभाव में तड़पते रहे और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व देश के प्रधानमंत्री सिर्फ चुनावी रैलियां करते रहे। कितनी लाशें नदियों में तैरते हुए मिली जिनको सम्मान से अंत्येष्टि भी नसीब नहीं हो सकी। जिस सरकार को आम लोगों की जान की फ़िक्र नहीं है, उन्हें नैतिक रूप से सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। समाजवादी रसोई (Samajwadi Rasoi) लगातार ज़रूरत मंदों को भोजन उपलब्ध करवाएगी।

Samajwadi-Rasoi-Launched
  फोटो: सुलतानपुर के लम्भुआ विधानसभा में समाजवादी रसोई का हुआ शुभारंभ

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के तमाम कार्यकर्ता व नेता मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी के नेता राजनारायण यादव लोहिया वाहिनी के ज़िलाध्यक्ष राम प्रकाश मौर्य, मनोज यादव प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनी, मुलायम यादव, अमित यादव, पंकज यादव, दारा सिंह, अमित सिंह, अमरेश मौर्य सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About the Author

Anand Madhav
Anand Madhav
मीडिया जगत में अपनी संतुलित और प्रभावशाली पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले आनंद माधव पिछले 8 वर्षों से सक्रिय रूप से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। अपने अनुभव के दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दों और समसामयिक घटनाओं पर गहराई और गंभीरता के साथ रिपोर्टिंग की है।
समाचारों की बारीक समझ और तथ्यों पर आधारित विश्लेषण उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट तक, आनंद माधव ने हर भूमिका में पेशेवर प्रतिबद्धता और दक्षता का परिचय दिया है।
वर्तमान में वे My Nation News में उप संपादक के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे संपादकीय प्रक्रियाओं का समन्वय करते हुए खबरों की गुणवत्ता, विश्वसनीयता और प्रभावी प्रस्तुति सुनिश्चित करते हैं।
राजनीतिक कवरेज, विशेष रिपोर्ट्स, न्यूज़ एनालिसिस और कंटेंट एडिटिंग में उनकी मजबूत पकड़ है। जिम्मेदार, निष्पक्ष और स्पष्ट पत्रकारिता के माध्यम से आनंद माधव ने मीडिया क्षेत्र में अपनी एक सुदृढ़ और भरोसेमंद पहचान बनाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *