क्षमा सिंह
ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत (Sushant Singh Rajput Death) को लेकर लगातार सीबीआई जांच की मांग की जा रही है। बॉलीवुड ऐक्ट्रेस कंगना रनौत, पायल रोहातगी आदि हर दिन सुशांत की मौत (Sushant Singh Rajput Death) को लेकर तथ्य रखते हुए सीबीआई जांच की मांग रख रहे हैं। लेकिन मंगलवार को इस केस में एक नया मोड़ तब आ गया जब सुशांत के पिता कृष्ण किशोर सिंह ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला थाने में दर्ज करा दिया। रिया के खिलाफ लिखी गई एफआईआर के अनुसार सुशांत के पिता ने ये आरोप लगाए हैं:
1. सुशांत सिंह राजपूत फिल्मों से काम छोड़ना चाहते थे। वह केरल के कूर्ग में शिफ्ट होना चाहते थे और ऑर्गेनिक खेती करना चाहते थे। लेकिन रिया चक्रवर्ती ने इस बात का समर्थन नहीं किया। रिया ने सुशांत से कहा था कि वह मुंबई से शिफ्ट नहीं हो सकती हैं।
हमारा लेटेस्ट ई-न्यूज़पेपर ऑनलाइन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
2. जब रिया को लगा कि सुशांत सिंह राजपूत मुंबई में रहने के लिए राजी नहीं होगा, तो 6 जून, 2020 को रिया ने सुशांत के घर से भारी नकदी, गहने, क्रेडिट कार्ड, महत्वपूर्ण दस्तावेज, लैपटॉप और मेडिकल रिकॉर्ड लेकर, उसका घर छोड़ कर चली गई। यहां तक कि रिया ने अपने फोन में सुशांत का नंबर भी ब्लॉक कर दिया था।
3. सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी बहन को बताया था कि रिया ने उसके सभी दस्तावेज ले लिए हैं और उसने मीडिया के सामने खुलासा करने की धमकी दी है कि वह पागल हो गया है और कोई भी उसे काम नहीं देगा।
4. 2019 में रिया से मिलने से पहले, सुशांत किसी भी मानसिक रोग से पीड़ित नहीं था। हालांकि रिया से मिलने के बाद सुशांत मानसिक रूप से परेशान क्यों हो गया। इस बात की जांच होनी चाहिए।
5. अगर सुशांत का किसी प्रकार के मानसिक रोग का इलाज किया जा रहा था, तो परिवार के सदस्यों से कोई सहमति क्यों नहीं ली गई?
6. रिया इलाज के दौरान सुशांत को अपने घर ले गई थी क्योंकि दवा की ओवरडोज हो जाने से उसकी तबीयत खराब हो गई थी। लेकिन रिया ने सबको बताया कि सुशांत को डेंगू हो गया है।
7. रिया सुशांत को कोई फिल्म साइन नहीं करने दे रही थी। जब भी कोई प्रस्ताव आता तो वो सुशांत को इस बात के लिए मजबूर करती थी कि फिल्म में उसकी हिरोइन की भूमिका में उसे लिया जाए। इसी शर्त पर सुशांत उस प्रोजेक्ट को स्वीकार करे।
8. सुशांत का विश्वसनीय और पुराना स्टाफ रिया ने बदल दिया था। उनकी जगह उसने अपने जाने-पहचाने लोगों को काम पर रखा था ताकि वह सुशांत को हर लिहाज से मैनेज कर सके।
9. दिसंबर 2019 में, रिया ने सुशांत को अपना मोबाइल नंबर बदलने के लिए मजबूर कर दिया था ताकि वो अपने परिवार और करीबी लोगों से नियमित रूप से बात ना कर सके। रिया सुशांत को पटना में उसके परिवार से मिलने जाने भी नहीं देती थी।
10. साल 2019 में सुशांत के खाते में 17 करोड़ रुपये थे। लेकिन एक महीने के भीतर 15 करोड़ रुपये ऐसे खातों में ट्रांसफर कर दिए गए जो सुशांत के खाते से लिंक भी नहीं थे। इस बात की जांच होनी चाहिए कि उस पैसे को रिया और उसके सहयोगियों ने किस तरह धोखे से ठिकाने लगा दिया।
Author Profile
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
Breaking NewsMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’

