TikTok एक ऐसा ऐप प्लेटफॉर्म है जहां कई यूजर्स ने बॉलीवुड और क्रिकेट सेलिब्रिटीज़ से भी ज्यादा फैन फॉलोइंग बना रखी है। कई ऐसे यूजर्स हैं जिनके फॉलोअर्स करोड़ों में हैं और उनके लाइक्स की संख्या सौ करोड़ से भी ऊपर पहुंच चुकी है…
संवाददाता: श्रेया सूर्यवंशी
नई दिल्ली। भारत में 59 चाइनीज ऐप को प्रतिबंधित कर दिया गया है हालांकि इन 59 ऐप्लीकेशन में सबसे ज्यादा चर्चा में TikTok बना हुआ है। कभी प्रतिबन्ध को लेकर तो कभी यूट्यूबर्स के साथ लड़ाई को लेकर भी इसके पहले TikTok कई बार देश में चर्चा की वजह बन चुका है।
TikTok एक ऐसा ऐप प्लेटफॉर्म है जहां कई यूजर्स ने बॉलीवुड और क्रिकेट सेलिब्रिटीज़ से भी ज्यादा फैन फॉलोइंग बना रखी है। कई ऐसे यूजर्स हैं जिनके फॉलोअर्स करोड़ों में हैं और उनके लाइक्स की संख्या सौ करोड़ से भी ऊपर पहुंच चुकी है। ऐसे में जानते हैं भारत के सबसे अधिक फॉलोअर्स वाले टॉप 5 टिकटॉकर्स कौन हैं…

1- रियाज अली:
महज 17 साल के रियाज अली आफरीन फॉलोअर्स के मामले में सबसे ऊपर है जिनके 42.9 मिलियन यानी 4 करोड़ 29 लाख फॉलोअर्स हैं। साथ ही उनके लाइक्स 2 बिलियन यानी 2 सौ करोड़ पहुंच गए हैं। रियाज टोनी कक्कर के पंजाबी यूट्यूब म्यूजिक वीडियो ‘यारी है’ में हैं, इसके अलावा रियाज 2019 में रजत नागपाल के यूट्यब म्यूजिक वीडियो ‘पहाड़न’ में अवनीत कौर के साथ काम कर चुके हैं।

2- फैसल शेख:
मुंबई के 26 वर्षीय फैसल शेख मॉब लॉन्चिंग से जुड़े एक वीडियो को लेकर विवादों में आ चुके हैं। फैसल के 31.5 मिलियन यानी 3 करोड़ 15 लाख फॉलोअर्स हैं और 2 सौ करोड़ लाइक्स हो चुके हैं।

3- अर्शिफा खान:
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में जन्मी और मुंबई में रहने वाली 17 साल की अर्शिफा खान उर्फ अर्शू ने भी टिक टॉक के खास पहचान बनाई है और उनके फॉलोअर्स 2 करोड़ 83 लाख हो गए हैं और अगर लाइक्स की बात करें तो उनके लाइक्स 110 करोड़ हैं। अर्शिफा ‘चाल-शह-और-मात’, एक वीर की अरदास… वीरा, जीनी और जीजू, ये हैं मोहब्बतें, उतरन आदि टीवी सीरियलों में भी काम कर चुकी हैं। इसके अलावा अर्शिफा बॉलीवुड फिल्म ‘साहेब बीवी और गैंगस्टर – 3 में भी काम कर चुकी हैं।

4- निशा गुरगैन:
मुंबई में रहने वाली 22 वर्षीय निशा गुरगैन के 27.9 मिलियन यानी 2 करोड़ 79 लाख फॉलोअर्स हैं और उनके करीब 75 करोड़ लाइक्स हैं।

5- जन्नत ज़ुबैर रहमानी:
मुंबई की 19 साल की जन्नत ज़ुबैर रहमानी कई टीवी सीरियल और फिल्मों में काम कर चुकी हैं। जन्नत के पिता जुबैर अहमान रहमानी भी एक फेमस टीवी कलाकार हैं। जन्नत जुबैर ‘दिल मिल गए’, ‘मट्टी की बन्नो’, फुलवा, सावधान इण्डिया, तुझसे नाराज़ नहीं ज़िंदगी के अलावा लव का द एन्ड और हिचकी जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। जन्नत ज़ुबैर रहमानी के 27.9 मिलियन यानी 2 करोड़ 79 लाख फॉलोअर्स हैं। उनके करीब 74 करोड़ लाइक्स हैं।
Click here to read all our news and update in English Language
About the Author
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’



