Twitter Case: राहुल गांधी का यह ट्वीट केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय द्वारा नए आईटी नियमों का पालन न करने के लिए ट्विटर को अपना अंतिम नोटिस भेजे जाने के बाद आया है
[avatar user=”Isha Yadav” size=”thumbnail” align=”left”]By Isha Yadav[/avatar]
नई दिल्ली। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) और केंद्र सरकार इन दिनों आमने-सामने हैं। पहले तो ट्विटर (Twitter) और सरकार के बीच आईटी के नए नियमों को लेकर विवाद हुआ और उसके बाद केंद्र ने ट्विटर (Twitter) द्वारा उपराष्ट्रपति सहित कई आरएसएस नेताओं के अकाउंट से ब्लू टिक हटाने पर आपत्ति जताई। अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इन विवादों को लेकर सरकार पर निशाना साधा है।
राहुल गांधी ने आज ट्वीट किया, “मोदी सरकार ब्लू टिक के लिए लड़ रही है। कोविड वैक्सीन चाहिए तो आत्मनिर्भर बनें!” इस ट्वीट के साथ उन्होंने हैशटैग ‘प्राथमिकता’ में लिखा।
ब्लू टिक के लिए मोदी सरकार लड़ रही है-
कोविड टीका चाहिए तो आत्मनिर्भर बनो!#Priorities— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 6, 2021
गौरतलब है कि राहुल गांधी का यह ट्वीट केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय द्वारा नए आईटी नियमों का पालन न करने के लिए ट्विटर (Twitter) को अपना अंतिम नोटिस भेजे जाने के बाद आया है। सरकार ने मानदंडों का पालन करने में विफल रहने के लिए अमेरिका स्थित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) को फिर से दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है।
यह भी पढ़ें: सावधान! बाजारों में आई नकली अदरक, खरीदने से पहले करें पहचान
कोरोना काल में राहुल गांधी लगातार केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं। राहुल गांधी ने शनिवार को वैक्सीन के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरते हुए एक खबर शेयर करते हुए लिखा, “कोरोना वैक्सीन की खरीद केंद्र सरकार को करनी चाहिए और वितरण राज्य सरकारों को – मैं यही कहता रहा हूं। वैक्सीन वितरण की निष्पक्ष नीति के अभाव में मोदी सरकार की असमानता नीति ऐसे परिणाम देगी।”
Author Profile
Latest entries
EntertainmentFebruary 21, 2022Elvis Presley: बायोपिक फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ होते ही हुई ऑस्कर जीतने की भविष्यवाणी
BusinessFebruary 2, 2022एक ऐसी दुनिया में जहां सब कुछ जुड़ा हुआ है, बीमा लोकप्रिय हो रहा है
Breaking NewsJanuary 12, 2022PM Modi की सुरक्षा में चूक एक साजिश- अनुजा कपूर
DELHIJanuary 5, 2022दिल्ली पुलिस परिवार कल्याण समिति की अध्यक्ष अनु अस्थाना ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल

