रूस यूक्रेन युद्ध का आज 52वां दिन है. रूस के हमलों से यूक्रेन के शहर पूरी तरह तबाह हो गए हैं और सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है. वहीं ये युद्ध अब भी रुकने का नाम नहीं ले रहा. वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने दुनिया को चेतावनी देते हुए कहा कि, रूस युद्ध में परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है जिसके लिए पूरी दुनिया को तैयार रहना चाहिए.

युद्ध में परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर सकता रूस- राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की

वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने शुक्रवार को कहा कि "दुनिया के सभी देशों" को इस संभावना के लिए तैयार रहना चाहिए कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन युद्ध में परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है. जेलेंस्की ने कहा, पुतिन परमाणु या रासायनिक हथियारों की ओर रुख कर सकता है. उन्होंने कहा यूक्रेन के लोगों का जीवन पुतिन के लिए महत्व नहीं हैं. जेलेंस्की ने अपनी बात पर जोर देने के लिए अंग्रेजी में स्विच करते हुए कहा, "केवल मुझे ही नहीं- पूरी दुनिया को सभी देशों को चिंतित होना चाहिए क्योंकि यह वास्तविक जानकारी नहीं हो सकती है लेकिन यह सच हो सकता है."

अगले कुछ दिनों में होने वाला है बड़ा हमला- अधिकारी

वहीं, यूक्रेन के अधिकारियों ने दावा करते हुए कहा कि, अगले कुछ दिनों में रूस यूक्रेन के पूर्वी यूक्रेन में डोनेट्स्क, लुहान्स्क और खार्किव क्षेत्रों पर अपना बड़ा हमला करने वाला है. डोनेट्स्क सैन्य प्रशासन के प्रमुख पावलो किरिलेंको ने कहा, "क्षेत्र में स्थिति अधिक तनावपूर्ण हो रही है. गोलाबारी, हवाई हमले बढ़ गए हैं. कल से डोनेट्स्क और खारकीव क्षेत्र में हमले होने थे लेकिन फिर बाद में इन्हें रोक दिया गया. खारकीव क्षेत्र के सैन्य प्रशासन के प्रमुख ओलेह सिनीहुबोव ने रिहायशी इलाकों में गोलाबारी की सूचना दी. उन्होंने बताया, तीन बच्चों सहित कम से कम 34 लोग घायल हो गए हैं और सात महीने के बच्चे सहित सात लोगों की मौत हो गई है.

बता दें, रूस कीव के बाहरी इलाके में क्रूज मिसाइलें दाग रहा है. अमेरिकी अधिकारियों ने इस संभावना के बारे में भी चेतावनी दी है कि अगर पुतिन को समर्थन मिलता है तो वो यूक्रेन में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की ओर रुख कर सकता है. सीआईए के निदेशक बिल बर्न्स ने गुरुवार को कहा कि सीआईए इस संभावना को "बहुत गौर से" देखता है लेकिन अमेरिका ने अभी तक कोई ऐसा संकेत नहीं देखा है कि रूस ऐसा कदम उठाने की तैयारी कर रहा है.

यह भी पढ़ें.

Aligarh Loudspeaker Issue: अलीगढ में हिंदू महासभा ने सनातन भवन पर लगाया लाउडस्पीकर, कहा- पांचों वक्त चलेगा हनुमान चालीसा

Uttarakhand News: दो-दो नदियां होने के बावजूद बागेश्वर प्यासा, गर्मी बढ़ते ही जिले में गहराया पानी का संकट

About the Author
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’