Akhilesh Yadav Kannauj: यूपी विधानसभा चुनाव के लिए दो दौर की वोटिंग हो चुकी है और अभी पांच अहम दौर बाकी हैं. ऐसे में नेताओं की बयानबाजी भी लगातार धार पकड़ती जा रही है. अब समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) एक चुनावी रैली के दौरान पुलिसकर्मियों पर भड़क गए. अपना भाषण देते हुए उन्होंने पुलिस वालों से कहा कि, "ऐ पुलिस वालों ये क्या कर रहे हो… ये बीजेपी वाले लोग इनसे करवा रहे हैं."

पुलिसकर्मियों पर भड़क गए अखिलेश

दरअसल अखिलेश यादव यूपी के कन्नौज जिले की तिर्वा विधानसभा में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे. सपा प्रत्याशी अनिल पाल के पक्ष में ये रैली आयोजित की गई थी. इस दौरान भाषण के बीच अचानक कुछ पुलिसकर्मियों को देख अखिलेश यादव भड़क गए. उन्होंने मंच से तल्ख लहजे में कहा कि, ऐ पुलिसवालों… ऐ पुलिस, ऐ पुलिस वालों… क्यों कर रहे ये तमाशा, तुमसे ज्यादा बदतमीज कोई नहीं हो सकता, क्यों ऐसा कर रहे हो भाई? ये बीजेपी वाले करवा रहे हैं. ये लगता है बीजेपी वाले करवा रहे हैं. ये बीजेपी वालों ने रेड कार्ड इशू करवाए थे. एक जात के अधिकारी थे, जिन्होंने अन्याय किया था.

बता दें कि इससे पहले भी अखिलेश यादव पुलिस अधिकारियों पर लोकसभा चुनावों के दौरान बीजेपी का साथ देने का आरोप लगा चुके हैं. पुलिस अफसरों से उनकी नाराजगी उनके कई कार्यकर्मों और इंटरव्यू में देखने को मिल जाती है. इसके अलावा वो लगातार बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते आए हैं कि एक ही जाति के अधिकारियों की बड़े जिलों में तैनाती की गई. यही आरोप बीजेपी अखिलेश यादव पर लगाती है, जिसमें कहा जाता है कि अखिलेश यादव ने अपनी ही जाति से जुड़े अधिकारियों का भला किया.

फिलहाल यूपी चुनाव मार्च के पहले हफ्ते तक चलने वाला है, ऐसे में ऐसे तल्ख बयान और भाषण आगे भी सुनने को मिल सकते हैं. पुलिसकर्मियों को लेकर अखिलेश के इस रवैये को लेकर अब बीजेपी उन्हें घेर सकती है.

ये भी पढ़ें -

Exclusive: CM Yogi का Akhilesh Yadav पर बड़ा हमला, कहा- 15-16 दिन इंतजार करें, सारी गर्मी उतर जाएगी

UP Election 2022: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर जमकर साधा निशाना, बीजेपी प्रत्याशी पर हमले को लेकर कही बड़ी बात

About the Author
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’