assam-viral-video

Viral Video: लड़की के साथ हैवानियत का वीडियो बनाने वाले निकले बांग्लादेशी घुसपैठिये, बेंगलुरु पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • Viral Video: लड़की के साथ हैवानियत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद असम पुलिस ने जारी की थी आरोपियों की फोटो, जानकारी देने वाले के लिए रखा था इनाम
  • एक लड़की को 5 दरिंदों द्वारा बेरहमी से प्रताड़ित करने का एक वीडियो (Viral Video) सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो में 5 अज्ञात लोगों द्वारा एक लड़की को पीटते और बुरी तरह से प्रताड़ित करते देखा गया
  • आरोपी, पीड़िता, घटना का समय स्थान कुछ भी नहीं मालूम था। सोशल मीडिया पर पीड़ित लड़की को असम और आरोपी दरिंदों की भाषा के चलते बंगाल का बताया जा रहा था। इस वायरल वीडियो को लेकर असम पुलिस ने पांच लोगों की तस्वीरें जारी की थीं

[avatar user=”Mayank Shukla” size=”thumbnail” align=”left”]By Mayank Shukla[/avatar]

नई दिल्ली। लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार और हैवानियत का वीडियो (Viral Video) बनाने वाले छह दरिंदों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किये गए सभी आरोपी बांग्लादेशी घुसपैठिये हैं। आरोपियों ने कथित तौर पर अपनी हरकत का वीडियो शूट किया था और सोशल मीडिया हैंडल पर अपलोड भी किया था। जिसके बदले में असम पुलिस ने उन सभी की तस्वीरें अपने आधिकारिक ट्विटर समेत अन्य सोशल मीडिया पर प्रकाशित कर दीं। असम पुलिस इन व्यक्तियों के बारे में जानकारी प्रदान करने वाले शख्स को इनाम देने की घोषणा भी की थी। हालांकि, बेंगलुरु पुलिस ने अब आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

assam-viral-video

बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त कमल पंत ने अपने ट्विटर पर जानकारी दी कि राममूर्तिनगर पुलिस स्टेशन में दो महिलाओं सहित छह लोगों के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले प्रारंभिक जांच और वीडियो (Viral Video) की सामग्री की जांच की गई थी। कमल पंत ने आगे खुलासा किया कि सभी अपराधी बांग्लादेश के एक ही समूह के हैं। पुलिस ने आगे बताया कि पीड़िता भी एक बांग्लादेशी नागरिक है, जिसे तस्करी के लिए भारत लाया गया था। आयुक्त ने कहा कि पैसों के लिए अपराधियों ने उसे प्रताड़ित किया और उसके साथ क्रूरता की।

इस बीच बेंगलुरु पुलिस ने पीड़िता का पता लगाने के लिए एक टीम भी भेजी है, जिसके बारे में माना जा रहा है कि वह पड़ोसी राज्य में है। पुलिस ने कहा है कि वे पीड़िता से जांच में शामिल होने का अनुरोध करेंगे। बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त ने यह भी बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में जांच की जा रही है।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी इस मामले का संज्ञान लिया है और कहा है कि वे बेंगलुरु की घटना से चिंतित है। साथ ही यह भी बताया कि राष्ट्रीय महिला आयोग प्रमुख रेखा शर्मा ने कर्नाटक के डीजीपी को पत्र लिखकर आरोपियों के खिलाफ समयबद्ध जांच के साथ उचित कार्रवाई की मांग की है।

क्या है मामला?

कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल (Viral Video) हुआ था। वायरल वीडियो भयावह है, जिसमें लड़की के साथ हैवानियत की सभी हदें पार कर दी गईं। वीडियो में चार आदमी और एक औरत मिलकर एक लड़की के साथ दरिंदगी कर रहे हैं। वीडियो में पहले तो कुछ युवकों ने मिलकर एक लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया, और इसके बाद उन दरिंदों ने उस लड़की के प्राइवेट पार्ट में जबरन पैर घुसाया। ये दरिंदे यहीं नहीं रुके, इसके बाद इन दरिंदों ने लड़की के प्राइवेट पार्ट में बीयर की बोतल घुसा दी। पूरी घटना वीडियो कॉल के जरिए आरोपी दूसरों के साथ शेयर कर रहे थे। आरोपी लड़की को लगातार भद्दी गालियां भी दे रहे थे। वीडियो की आवाज के चलते लड़की को नॉर्थ-ईस्ट और युवकों को बंगाल का बताया जा रहा था।

यह भी पढ़ें Air India Employee Death Case: हादसे और हत्या के बीच उलझी गुत्थी में न्याय के लिए भटक रहे माँ-बाप

इस घटना को लेकर असम पुलिस ने एक ट्वीट भी किया था, जिसमें लड़की के साथ हैवानियत कर रहे पांच युवकों की तस्वीर थी। जिसके बाद इस घटना को लेकर लोग हैवानियत कर रहे इन लोगों की तत्काल गिरफ़्तारी की मांग करने लगे थे। लड़की को न्याय दिलाने के लिए सोशल मीडिया पर इसके लिए एक हैशटैग के तहत मुहिम शुरू की गयी।

असम पुलिस का ट्वीट

इस बर्बर घटना को लेकर असम पुलिस ने फोटो शेयर करते हुए लिखा कि ये उन 5 अपराधियों की फोटो हैं, जो एक वायरल वीडियो में लड़की के साथ बर्बरता करते हुए दिख रहे हैं। घटना कब कहां की है, अभी साफ नहीं है। जिस किसी के भी पास इस संबंध में कोई जानकारी हो, वो हमसे संपर्क करे। फिलहाल असम पुलिस ने आरोपियों को खोजने के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

गौरतलब है कि पहले कुछ लोगों ने वीडियो को राजस्थान के जोधपुर का बताया था, जहां नॉर्थ-ईस्ट की एक महिला ने हाल ही में आत्महत्या कर ली थी। लेकिन, केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने वीडियो के जोधपुर का होने की बात का खंडन कर दिया था। उन्होंने कहा कि यह वीडियो जोधपुर वाली घटना से जुड़ा नहीं है। मैंने जोधपुर के पुलिस कमिश्नर से बात की है। हालांकि, इन राक्षसों को पकड़ने के लिए सभी राज्यों की पुलिस को पूरा दमखम लगा देना चाहिए।

About the Author

Anand Madhav
Anand Madhav
मीडिया जगत में अपनी संतुलित और प्रभावशाली पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले आनंद माधव पिछले 8 वर्षों से सक्रिय रूप से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। अपने अनुभव के दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दों और समसामयिक घटनाओं पर गहराई और गंभीरता के साथ रिपोर्टिंग की है।
समाचारों की बारीक समझ और तथ्यों पर आधारित विश्लेषण उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट तक, आनंद माधव ने हर भूमिका में पेशेवर प्रतिबद्धता और दक्षता का परिचय दिया है।
वर्तमान में वे My Nation News में उप संपादक के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे संपादकीय प्रक्रियाओं का समन्वय करते हुए खबरों की गुणवत्ता, विश्वसनीयता और प्रभावी प्रस्तुति सुनिश्चित करते हैं।
राजनीतिक कवरेज, विशेष रिपोर्ट्स, न्यूज़ एनालिसिस और कंटेंट एडिटिंग में उनकी मजबूत पकड़ है। जिम्मेदार, निष्पक्ष और स्पष्ट पत्रकारिता के माध्यम से आनंद माधव ने मीडिया क्षेत्र में अपनी एक सुदृढ़ और भरोसेमंद पहचान बनाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *