Weather Updates: देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में गर्मी का प्रकोप जारी है और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले 3 दिन लू चलने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज और कल लू अपने चरम पर होगी जिसके चलते दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल समेत अन्य कई राज्य में तेज गर्मी से लोग परेशान हो सकते हैं.

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली, चड़ीगढ़, पंजाब समेत राजस्थान में आज से मंगलवार तक हीट वेव का कहर देखने को मिलेगा वहीं, मध्य प्रदेश में आज और कल गर्मी अपने चरम पर होगी. उत्तर प्रदेश की अगर बात करें तो मौसम विभाग के मुताबिक 18 से 20 अप्रैल हीट वेव चलने के पूरे अनुमान हैं. वहीं हिमाचल और जम्मू भी हीट वेव की चपेट में रहेंगे.

यहां हो सकती है बारिश

वहीं 18 अप्रैल की रात से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होगा, जिसका असर उत्तर पश्चिमी भारत के मौसम पर पड़ने की संभावना है. इसके प्रभाव के तहत 19 और 20 अप्रैल को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में और 20 अप्रैल को पंजाब में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से छिटपुट बारिश के आसार हैं. इसके अलावा गरज और बिजली गिरने की भी संभावना है.

यहां दर्ज हुआ सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान

दूसरी तरफ शुक्रवार को देश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ तो वहीं मैदानी क्षेत्रों में सबसे कम न्यूनतम तापमान राजस्थान के सीकर में 17.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

यह भी पढ़ें.

’हेट स्पीच’ के मामलों पर भड़का विपक्ष, सोनिया गांधी, शरद पवार और ममता बनर्जी का जॉइंट स्टेटमेंट, कही ये बड़ी बात

J&K: अनंतनाग जिले के कोकरनाग में आतंकवादियों से मुठभेड़ जारी, सुरक्षाबलों ने दो से तीन आतंकियों को घेरा

Author Profile
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’