दिल्ली के कमला मार्केट में सिख युवक ने कृपाण से किया हमला, एक की मौत

दिल्ली के कमला मार्केट इलाके में मंगलवार शाम एक सिख युवक ने कृपाण से हमला कर दिया. इस हमले में दो लोग घायल हो गए, जिसमें से एक शख्स की मौत हो गई.

पुलिस के मुताबिक, आरोपी गुरप्रीत सिंह फाइनेंस का काम करता है. मंगलवार की शाम गुरप्रीत कमला मार्केट इलाके में सियाराम नाम के शख्स से पैसे लेने के लिए पहुंचा था और वहां दोनों के बीच झगड़ा हो गया. इसी झगड़े में गुरप्रीत ने सियाराम के ऊपर कृपाण से हमला कर दिया. इस दौरान सियाराम का साथी गंगा महतो उसे बचाने के लिए आया और गुरप्रीत ने उसके ऊपर भी कृपाण से हमला कर दिया.

इस हमले में गंगा महतो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सियाराम गंभीर रूप से घायल हो गया है. मौके पर मौजूद लोगों ने गुरप्रीत को पकड़कर खूब पीटा, लोगों की  पिटाई से गुरप्रीत घायल हो गया और उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर गुरप्रीत को गिरफ्तार कर लिया है.

ये भी पढ़ें-

कर्नाटक के मंत्री ईश्वरप्पा के खिलाफ FIR, कॉन्ट्रैक्टर ने भ्रष्टाचार और फ्रॉड का आरोप लगाकर की थी खुदकुशी

Author Profile

Team My Nation News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *