Indian Navy New Submarine: भारतीय नौसेना (Indian Navy) को जल्द ही एक और पनडुब्बी मिलने वाली है, जिससे उसकी ताकत और बढ़ जाएगी. अब तक ‘प्रोजेक्ट 75’ के तहत चार पनडुब्बियों बनकर नौसेना में शामिल की जा चुकी हैं, जबकि पांचवीं पनडुब्बी अगले कुछ महीनों में सभी परीक्षण पूरे होने के बाद नौसेना के बेड़े में शामिल हो जाएगी. भारतीय नौसेना ने बुधवार को कहा कि ‘प्रोजेक्ट 75’ की पांचवीं पनडुब्बी का समुद्री परीक्षण प्रारंभ हो गया है. इसके तहत प्रणोदक प्रणाली, हथियार एवं संवेदी उपकरणों की जांच की जाएगी.

एक आधिकारिक बयान के अनुसार इन परीक्षणों के पूरा हो जाने पर इस साल के अंत में इस पनडुब्बी की भारतीय नौसेना को आपूर्ति करने की योजना है. नौसेना के बेड़े में शामिल होने के बाद इस पनडुब्बी को ‘आईएनएस वगीर’ (INS Vagir) नाम से जाना जाएगा. नौसेना ने एक बयान में कहा, ‘‘ प्रोजेक्ट 75, यार्ड 11879, भारतीय नौसेना की कलवरी श्रेणी की पांचवीं पनडुब्बी ने एक फरवरी को अपने समुद्री परीक्षण शुरू हैं. पनडुब्बी का निर्माण कार्य नवंबर 2020 में मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (मडीएल) के कन्होजी आंगरे वेट बेसिन से शुरू किया गया था. बेड़े में शामिल करने के बाद उसका नाम ‘वगीर’ रखा जाएगा.’’

Rahul Gandhi: संसद में मोदी सरकार पर जमकर गरजे राहुल गांधी, कहा- देश केंद्र की एक छड़ी से नहीं चल सकता

नौसेना ने कहा कि कोविड-19 महामारी के बावजूद मुंबई स्थित एमडीएल ने 2021 में ‘प्रोजेक्ट 75’ की दो पनडुब्बियों की आपूर्ति की है और पांचवीं पनडुब्बी के समुद्री परीक्षण की शुरुआत एक मील का पत्थर है. बयान में कहा गया है, ‘‘पनडुब्बी समुद्र में अपनी सभी प्रणालियों जैसे प्रणोदक प्रणाली, हथियार एवं संवेदी उपकरणों की सघन जांच से गुजरेगी. इन परीक्षणों के पूरा होने पर 2022 में ही इस पनडुब्बी को भारतीय नौसेना को आपूर्ति करने की योजना है.’’

यह भी पढ़ेंः Iron Dome: इजरायल UAE को देगा अपना ‘रक्षाकवच’, हवा में ही मिसाइल को खत्म कर देता है यह डिफेंस सिस्टम

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया