Indian Railways: रेलवे ने राजधानी, शताब्दी, दुरंतो, वन्दे भारत एक्सप्रेस, तेजस और गतिमान एक्सप्रेस ट्रेनों में ताजे पके खाने को सर्व करने के आदेश दे दिए हैं. जोनल रेलवे सर्विस के आधार पर रेट लिस्ट वैरिफाइ करेंगे. इसके आधार पर आईआरसीटीसी इनमें से प्रत्येक ट्रेन में कब-कब से फूड सर्विस शुरू करेगा इसकी जानकारी देगा. जिन यात्रियों ने टिकट करा लिया है उनको भी वेबसाइट पर फूड बुक करने का ऑप्शन दिया जाएगा.

रेलवे ने 19 नवंबर को ट्रेनों में पका हुआ भोजन (कुक्ड फूड) परोसने का फिर से शुरू करने का एलान किया था. कोविड-19 के मद्देनजर लगी पाबंदियों के कारण ट्रेन में भोजन परोसने की सुविधा को बंद कर दिया गया था. रेलवे बोर्ड ने एक पत्र में इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) को सेवा फिर से शुरू करने को कहा था.

रेलवे बोर्ड ने यह भी कहा था कि यात्रियों को ‘खाने के लिए तैयार’ (रेडी-टू-ईट) भोजन भी परोसा जाता रहेगा. पत्र में कहा गया था कि सामान्य ट्रेन सेवाओं की बहाली, यात्रा करने वाले यात्रियों की आवश्यकताओं और देशभर के भोजनालयों, रेस्तरां, होटलों और ऐसे अन्य स्थानों पर कोविड लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील के मद्देनजर रेल मंत्रालय की ओर से रेलगाड़ियों में पके हुए भोजन की सेवाओं को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया गया है. खाने के लिए तैयार भोजन की सेवा भी जारी रहेगी.

कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए भारतीय रेलवे ने इस पर प्रतिबंध लगाया था. रेलवे जहां ट्रेनों में पका हुआ खाना नहीं परोस रहा था, वहीं प्लेटफॉर्म टिकट को भी महंगा कर दिया था, ताकि रेलवे स्टेशनों पर भीड़ कम रहे. वहीं, ट्रेनों में सफर के दौरान या फिर रेलवे स्टेशनों पर यदि आप शाकाहारी भोजन लेते हैं, तो उसकी शुद्धता की पूरी गारंटी भी होगी. भोजन बनाने से लेकर यात्री तक पहुंचाने की प्रक्रिया में शुद्धता का पूरा ख्याल रखा जाएगा. इसके लिए आइआरसीटीसी सात्विक काउंसिल ऑफ इंडिया के साथ मिलकर काम कर रहा है.

Cabinet Meeting: तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने वाले प्रस्ताव को मंजूरी, केंद्रीय कैबिनेट का फैसला

<a title="UP Election 2022: लखनऊ में अखिलेश से मिले सांसद संजय सिंह, क्या RLD के बाद अब AAP से भी हाथ मिलाने को हैं तैयार!" href="https://www.abplive.com/news/india/up-election-2022-mp-sanjay-singh-met-akhilesh-in-lucknow-after-rld-now-ready-to-join-hands-with-aap-too-2004168" target="">UP Election 2022: लखनऊ में अखिलेश से मिले सांसद संजय सिंह, क्या RLD के बाद अब AAP से भी हाथ मिलाने को हैं तैयार!

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया