Indian Railways: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर ‘‘दिव्य काशी यात्रा’’ ट्रेन का संचालन शुरू किया जाएगा. भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. गुजरात के सोमनाथ में नए सर्किट हाउस के उद्घाटन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बताया था कि दिव्य काशी यात्रा के लिए एक विशेष ट्रेन दिल्ली से शुरू होने जा रही है.

आईआरसीटीसी के जनसंपर्क अधिकारी आनंद झा ने बताया कि प्रधानमंत्री ने इस ट्रेन को चलाए जाने के संबंध में शुक्रवार को घोषणा की थी. उन्होंने बताया कि वाराणसी में पर्यटकों की बढ़ती मांग के मद्देनजर ‘दिव्य काशी यात्रा’ ट्रेन चलाई जा रही है, जिसका वाणिज्यिक संचालन दिल्ली से काशी के लिए 22 मार्च से होगा.

प्रथम श्रेणी की सीटों के लिए इतना होगा शुल्क

आनंद झा ने बताया कि ट्रेन में प्रथम और द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी में कुल 156 सीट होंगी. प्रथम श्रेणी में 96 और द्वितीय श्रेणी में 60 सीटें हैं. प्रथम श्रेणी की सीटों के लिए 29,950 रुपए प्रति व्यक्ति और द्वितीय श्रेणी के लिए 24,500 प्रति व्यक्ति शुल्क लिया जाएगा. इससे पहले आईआरसीटीसी की ओर से अयोध्या के लिए डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन चलाई गई थी और अब दिव्य काशी यात्रा के लिए आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com और टोल फ्री नंबर 1800110139 के अलावा +91- 8287930202, 828793057 पर टिकट बुक करा सकते हैं. उन्होंने बताया कि आईआरसीटीसी यात्रियों के लिये चार रात और पांच दिन का यात्रा पैकेज उपलब्ध कराएगा, जिसमें खाना, रहना और वाराणसी के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर घूमना शामिल है.

यह भी पढ़ें.

US Flights: अमेरिका ने चीन जाने वाली 44 पैसेंजर फ्लाइट्स को सस्पेंड किया, चीन ने जाहिर की नाराजगी

अवैध रूप से America-Canada सीमा पार कर रहे थे भारतीय नागरिक, चार की हुई मौत, जानें क्या है पूरा मामला

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया