International-yoga-day-2021

International Yoga Day 2021: भारत समेत पूरी दुनिया ने मनाया योग दिवस; योग दिवस से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण ख़बरें

7वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (international yoga day) के मौके पर एक ऑनलाइन योग कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के साथ मिलकर भारत ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया

[avatar user=”Jyoti Singh” size=”thumbnail” align=”left”]By Jyoti Singh[/avatar]

नई दिल्ली। सांतवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (international yoga day) पर भारत समेत पूरे विश्व में लोगों ने योगाभ्यास किया। भारत से लेकर अमेरिका तक योग दिवस की धूम देखने को मिली है है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान योग दुनिया के लिए उम्मीद की किरण और इस मुश्किल समय में आत्मबल का स्रोत बना रहा। देश भर में योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों ने लद्दाख में गलवान घाटी और चीन बॉर्डर के पास पैंगोंग त्सो झील के किनारे योगाभ्यास किया। वहीं, न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वॉयर में करीब 3000 लोगों ने एक साथ योगाभ्यास किया।

7वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (international yoga day) के मौके पर एक ऑनलाइन योग कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के साथ मिलकर भारत ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है और अब दुनिया को ‘एम-योग’ ऐप की शक्ति मिलने जा रही है, जिस पर सामान्य नियमों पर आधारित योग प्रशिक्षण के कई वीडियो दुनिया की अलग-अलग भाषाओं में उपलब्ध होंगे। इससे ‘एक विश्व – एक स्वास्थ्य’ का लक्ष्य पूरा होगा।

International-yoga-day-2021-2

पीएम मोदी ने आगे कहा कि कोरोना महामारी के इस दौर में योग का महत्‍व बढ़ गया है। उन्‍होंने कहा कि कोरोना के बावजूद इस बार की योग दिवस की थीम ‘योग फॉर वेलनेस’ ने करोड़ो लोगों में योग के प्रति उत्साह को और बढ़ाया। हर देश, हर समाज और हर व्यक्ति के स्वस्थ रहने की कामना करते हुए उन्‍होंने कहा कहा कि सब एकसाथ मिलकर एक-दूसरे की ताकत बनें।

यह भी पढ़ें: सफाईकर्मी से फंड पास करने के चार लाख की घूस मांगने वाले डीपीआरओ को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों पकड़ा

गौरतलब है कि कोविड-19 से बचने के लिए सकारात्मक रहना और इम्यूनिटी बढ़ाना, दोनों ही बेहद जरूरी हैं। इसलिए संयुक्त राष्ट्र (UN) की ऑफिशियल वेबसाइट द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2021 (international yoga day 2021) का थीम रखा गया है ‘मानव तंदुरुस्ती और कल्याण के लिए योग’।

योग का 21 जून को लेकर महत्त्व:
योग एक प्राचीन समय से चला आ रहा शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक अभ्यास है, जिसकी शुरुआत (उत्पत्ति) भारत में हुई थी। ‘योग’ शब्द संस्कृत भाषा से निकला है। योग हमारे शरीर का मन से मिलाप कराता है और यह शब्द इसी का प्रतीक है। योग खासतौर पर इंद्रियों को नियंत्रित करता है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर साल 21 जून के दिन मनाया जाता है, जो दुनिया भर के कई हिस्सों में सबसे बड़ा दिन भी माना जाता है।

International Yoga Day History: पूरा इतिहास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर, 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में अपने भाषण के दौरान ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (international yoga day’ का विचार पहली बार प्रस्तावित किया गया था। इसके बाद, संयुक्त राष्ट्र (UN) में भारत के राजदूत अशोक कुमार मुखर्जी द्वारा ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (international yoga day)’ पर एक मसौदा (Draft) पेश किया गया। मसौदे को 177 देशों से समर्थन मिला, जो किसी भी यूएनजीए (UNGA) प्रस्ताव के लिए सह-प्रायोजकों की सबसे ज्यादा संख्या है। इस प्रक्रिया के बाद, संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया था।

 

संयुक्त राष्ट्र द्वारा किसी भी प्रस्ताव पर सोच-विचार और दुनिया भर की राय लेने के बावजूद, उसे लागू करने में काफी समय लगता है। लेकिन 2014 में पहली बार था जब योग दिवस के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ में किसी भी देश द्वारा 90 दिनों से कम समय में पहल का प्रस्ताव और कार्यान्वयन किया गया। यह संयुक्त राष्ट्र महासभा के इतिहास में भी पहली बार हुआ। इतना ही नहीं, 1893 में, स्वामी विवेकानंद ने शिकागो में विश्व धर्म संसद में अपने संबोधन में पश्चिमी देशों को भी योग का परिचय दिया था।

About the Author

Jyoti Singh
Jyoti Singh
ज्योति सिंह ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत एक क्षेत्रीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म से की, जहाँ उन्होंने रिपोर्टिंग की बुनियादी समझ विकसित की। इसके बाद उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए पत्रकारिता के अलग-अलग आयामों में अनुभव हासिल किया।
पिछले 15 वर्षों के अपने व्यापक पत्रकारिता अनुभव में ज्योति सिंह ने राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन कवरेज की है। विशेष रूप से राजनीतिक घटनाक्रम और नीतिगत विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी मजबूत पकड़ रही है।
वर्तमान में ज्योति सिंह My Nation News में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। यहाँ वह प्रमुख राजनीतिक खबरों, विशेष रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक स्टोरीज़ पर काम करते हुए संपादकीय टीम को अपनी अनुभवी दृष्टि से सशक्त बना रही हैं।
मीडिया जगत में डेढ़ दशक की सक्रियता के साथ ज्योति सिंह ने निष्पक्ष, तथ्यपरक और निर्भीक पत्रकारिता के माध्यम से एक विश्वसनीय और प्रभावशाली पहचान स्थापित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *