IPL 2022: आईपीएल के मैचों पर आतंक का साया, दहशतगर्दों ने की थी वानखेड़े स्टेडियम और ट्राइडेंट होटल की रेकी

<p style="text-align: justify;">आईपीएल में इस बार आतंकी साया मंडरा रहा है. मुंबई पुलिस ने आईपीएल के मैचों पर आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया है. एटीएस से पूछताछ के दौरान गिरफ्तार किए गए आतंकियों ने यह बात कबूली है. आतंकियों ने वानखेड़े स्टेडियम, ट्राइडेंट होटल और आसपास के रोड की रेकी की और सुरक्षा का भी जायजा लिया. आईपीएल मैचों को देखते हुए स्टेडियम, खिलाड़ियों के ठहरने वाले होटलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.</p> <p style="text-align: justify;">सुरक्षा के लिए 26 मार्च से 22 मई तक क्विक रिस्पांस टीम, बम स्क्वॉड और राज्य रिजर्व पुलिस बल को तैनात किया है. आतंकियों के कबूलनामे के बाद अब प्लेयर्स की बस को वेन्यू तक लाने के लिए स्पेशल एस्कॉर्ट मुहैया कराया जाएगा. होटलों में स्पेशल सिक्योरिटी अरेंजमेंट के अलावा अंपायर्स और मैच अधिकारियों को भी सुरक्षा दी जाएगी.</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News