Irfan ka Cartoon: टोक्यो पैरालंपिक में भी भारत को भाला फेंक में गोल्ड मेडल, देखिए आज का कार्टून

<p style="text-align: justify;"><strong>Irfan ka Cartoon</strong>: भारत के सुमित अंतिल ने टोक्यो पैरालंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए भाला फेंक क्लास एफ64 वर्ग में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है. सुमित ने फाइनल में विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए 68.55 मीटर का थ्रो किया और स्वर्ण पदक जीता. मशहूर कार्टूनिस्ट इरफान ने आज इसी मुद्दे पर कार्टून बनाया है. कार्टूनिस्ट इरफान का कहना है कि कार्टून अक्सर हंसी के लिए होते हैं लेकिन कुछ कार्टून खुशी के लिए भी होते हैं. आज का कार्टून देश की खुशी के लिए है. पैरालंपिक में भारतीय खिलाड़ियों ने अपना परचम लहरा दिया है. मजेदार बात ये है कि टोक्यो ओलंपिक में भी भारत ने भाला फेंक में गोल्ड मेडल जीता था और टोक्यो पैरालंपिक में भी भारत को भाला फेंक में गोल्ड मेडल मिला है. ये अच्छी बात है कि हमारे खिलाड़ी अपना हुनर दिखा रहे हैं और हमें उनपर गर्व होना चाहिए. &nbsp;</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News