Irfan ka Cartoon: यूपी चुनाव में SP के वोट बैंक में सेंध लगाएगी कांग्रेस ! देखिए इरफान का कार्टून

Irfan ka Cartoon: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा को छोड़ सभी पार्टियों ने मुस्लिम वोट बैंक को साधने की कोशिश शुरू कर दी है. कांग्रेस भी इन चुनावों में यहां के मुस्लिम वोटों को वापस अपने खाते में लाने की कोशिश में जुटी हुई है. पार्टी ने राज्य की करीब आठ हजार मस्जिदों के बाहर संकल्प पत्र बांटने की शुरुआत कर दी है. कल से शुरू हुआ ये संकल्प पत्र बांटने का महा अभियान 15 अक्टूबर तक चलेगा.

यूपी में मौजूदा समय में मुस्लिम वोट बैंक का बड़ा हिस्सा समाजवादी पार्टी के हक में है. ऐसा माना जा रहा है कि, इस महा अभियान से कांग्रेस की कोशिश समाजवादी पार्टी के वोट बैंक में सेंध लगाना है. यूपी अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज आलम के मुताबिक, 6 सितंबर को पार्टी के परिवर्तन संकल्प सम्मेलन में 16 सूत्रीय संकल्प पत्र जारी किया गया था जिसे शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद से मस्जिदों के बाहर बांटा जाएगा.

कार्टून में क्या है?

इरफान ने मस्जिदों के बाहर संकल्प पत्र बांटने के कांग्रेस के एलान और समाजवादी पार्टी के वोट बैंक पर इसके असर को लेकर आज का कार्टून बनाया है. कार्टून में एक तरफ सपा नेता और दूसरी तरफ कांग्रेस कार्यकर्ता को रखा गया है. जबकि बैकग्राउंड में मस्जिद बनाई गई है. कार्टून के जरिये इरफान ने ये बाटने की कोशिश की है कि कैसे कांग्रेस अगले विधानसभा चुनावों में सपा के मुस्लिम वोट बेंक में सेंध लगाने जा रही है.

इरफान ने बताया, "एक अनार सौ बीमार ये हालत है मुस्लिम वोट बैंक की यूपी में. भाजपा को छोड़कर लगभग सभी राजनैतिक पार्टियां इसी वोट बैंक की तलाश में लगे हुए हैं. यहां पर फिलहाल सपा के पास मुस्लिम वोट का बड़ा प्रतिशत मौजूद है. जबकि कांग्रेस सपा के इस वोट बैंक पर सेंध लगाने जा रही है. इस कार्टून में यहीं दिखाया गया है."

यह भी पढ़ें

Delhi Sero Survey: दिल्ली में छठा सीरो सर्वे शुरू, सभी 272 वार्डों से 28 हजार सैम्पल लिए जाएंगे

Maharashtra School Reopening: दो अक्टूबर के बाद होगा महाराष्ट्र में दोबारा कॉलेज खुलने को लेकर फैसला, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का बयान

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News