Irfan Ka Cartoon: पंजाब में विधानसभा चुनाव (Punjab Election 2022) को लेकर सरगर्मी बढ़ी हुई है. इस बीच राज्य कांग्रेस (Congress) के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने एबीपी न्यूज़ के खास कार्यक्रम ‘घोषणा पत्र’ में पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर एक के बाद एक कई बड़े हमले किए. सिद्धू ने इस दौरान पार्टी की चुनावी रणनीति पर भी बात की. कार्यक्रम में सिद्धू ने कहा कि राज्य में कांग्रेस को कांग्रेस ही हरा सकती है. सिद्धू के इस बयान पर मशहूर कार्टूनिस्ट इरफान ने कार्टून बनाया है. आप भी देखिए.

इरफान के कार्टून में क्या है?

इरफान ने अपने कार्टून में सिद्धू और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को दिखाया है. सिद्धू कह रहे हैं- ”कांग्रेस को कांग्रेस ही हरा सकती है.” इस पर चन्नी पूछ रहे हैं- कांग्रेस को कांग्रेस कब जिताएगी? आप भी देखें कार्टून.

सिद्धू ने क्या कहा?

एबीपी न्यूज़ के खास कार्यक्रम घोषणापत्र में नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Sidhu) ने अमरिंदर सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि पांच साल तक मैं लड़ता रहा. मुझे पहले ही एक साल में घर बैठा दिया गया और मुझे जिन्होंने घर बैठाया आज वही घर बैठे हैं. जिस सीएम ने दरवाजे बंद किए, उसके लिए दरवाजे बंद हो चुके हैं. वो मुख्यमंत्री था ही नहीं हमारा. हमारे 78 विधायक थे लेकिन हमारा मुख्यमंत्री नहीं था. हमारा सीएम बीजेपी के हाथों में था.

उन्होंने आगे कहा, ”वो पंजाब के लिए नहीं था. अपने परिवार को बचाने के लिए मुख्यमंत्री बना रहना चाहता था. आज भी वो लोगों को हराना चाहता है और सिद्धू पंजाब को जीताना चाहता है.” नवजोत सिंह सिद्धू ने बीजेपी-पंजाब लोक कांग्रेस (अमरिंदर सिंह) पर निशाना साधते हुए कहा, ”बीजेपी के साथ इतना प्रेम कैसे होने लगा? बीजेपी ने जालंधर में दफ्तर खोला है. उन्होंने विधायकों को एक मैसेज भेजा है. उन्होंने मैसेज में कहा है कि आ जाओ जालंधर नहीं तो कर देंगे अंदर. ईडी का डर दिखाया जा रहा है.”

यह भी पढ़ें-

Punjab Election: कृषि कानून रद्द होने के बाद पहली बार PM मोदी का पंजाब दौरा, 42750 करोड़ की परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला

Punjab Election: पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बोले, जब स्कूल-कॉलेज बंद तो फिर क्यों हो रैली, सीएम चन्नी जल्द बैठक के बाद करेंगे फैसला

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया