Iron Ore Smuggling Case: 61 कंपनियों पर अवैध तरीके से चीन को लौह-अयस्क (Iron Ore) भेजने के आरोप को सुप्रीम कोर्ट ने जांच के लायक बताया है. कोर्ट ने कहा कि इस बारे में केंद्र सरकार का जवाब देखने के बाद आगे की कार्रवाई पर विचार किया जाएगा. इस दौरान जजों ने याचिकाकर्ता को फटकार लगाते हुए कहा कि उन्होंने पूरी तरह रिसर्च किए बिना याचिका दाखिल कर दी है.

अलग-अलग विषयों पर जनहित याचिका दाखिल करते रहने वाले वकील एम एल शर्मा की याचिका में कहा गया है कि भारत की 61 कंपनियां 2015 से तस्करी के ज़रिए चीन में लौह-अयस्क भेज रही हैं. यह कंपनियां रिकॉर्ड की हेरा-फेरी कर टैक्स की चोरी कर रही हैं. पिछले साल नवंबर में इस याचिका को सुनते हुए कोर्ट ने इन कंपनियों को पक्ष बनाने से मना किया था. कोर्ट ने कहा था कि याचिकाकर्ता इन कंपनियों पर स्मगलिंग का आरोप लगा रहा है, लेकिन उसे यह जानकारी तक नहीं कि किसने कितना अयस्क भेजा है. कितने टैक्स की चोरी की है.

हालांकि, कुछ महीने बाद हुई सुनवाई में कोर्ट ने आरोप की गंभीरता को देखते हुए केंद्र सरकार और कुछ कंपनियों से जवाब मांग लिया था. आज सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने जवाब के लिए 2 हफ्ते का समय मांगा. कोर्ट ने इसे स्वीकार करते हुए 3 हफ्ते बाद सुनवाई की बात कही. इस दौरान चीफ जस्टिस एन वी रमना ने कहा, "अगर यह आरोप सही हैं, तो इनकी सीबीआई जांच होनी चाहिए."

आज भी कोर्ट ने याचिकाकर्ता की गंभीरता पर सवाल उठाते हुए कहा, "आपको हर विषय पर पहले याचिका दाखिल करनी होती है. बाद में याचिका में कमियां बताने पर संशोधन की दरख्वास्त करते हैं. आपको पहले रिसर्च करनी चाहिए."

West Bengal Violence: CBI ने 9 मामले किए दर्ज, TMC नेताओं और कार्यकर्ताओं से हो सकती है पूछताछ

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- सत्ता के करीब बने रहने के लिए अधिकारी करते हैं पद का दुरुपयोग

About the Author
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’